जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी:चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम, यूपी-राजस्थान, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में AQI 414 पहुंचा

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगह बर्फबारी और बारिश हुई है। बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट मनाली पहुंच रहे हैं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। यहां हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर कैटेगरी में बनी हुई है। शनिवार सुबह दिल्ली के ITO इलाके में AQI 414 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में यह 324 रहा। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… नया चक्रवात बनने की आशंका, सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया है। यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नए चक्रवात बनने की आशंका है। चक्रवात बना तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: रात का तापमान 2°C गिरेगा, इंदौर-भोपाल समेत 20 शहर सबसे ठंडे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। बीती रात भोपाल, इंदौर समेत 20 शहरों सबसे ज्यादा ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, रात का न्यूनतम तापमान 2°C और गिरेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: श्रीगंगानगर में सुबह बारिश, माउंटआबू सबसे ठंडा राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में आज और कल बारिश का अलर्ट है। श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह हल्की बारिश भी हुई। वहीं, माउंटआबू में सबसे ठंडी रात रही। यहां तापमान 11°C के करीब रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: दिन में हल्की गर्मी, रात में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर सबसे ठंडा छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश में सबसे ठंडी रात अंबिकापुर में रही। यहां न्यूनतम तापमान 11°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: खराब मौसम से वायुसेना के सैन्य अभ्यास में आ रही दिक्कतें, पहाड़ों में बर्फबारी के आसार उत्तराखंड के पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खराब मौसम के कारण कल उत्तरकाशी में LAC के पास स्थित हवाई पट्टी पर वायुसेना को सैन्य अभ्यास करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद खिलेगी धूप, दिन का तापमान बढ़ेगा हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से तापमान में हल्का उछाल आएगा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: बल्लभगढ़ का AQI 400, 5 शहरों में भी प्रदूषण बेहद खराब हरियाणा में मौसम में बदलाव के बावजूद हरियाणा में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। पांच शहरों की हवा बेहद खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बल्लभगढ़ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 5°C तक पारा लुढ़केगा, 25 जिलों में कोहरा, 20 मीटर दूर भी नहीं दिखाई दे रहा उत्तर प्रदेश में तापमान 2°C से 5°C तक लुढ़क सकता है। लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, उन्नाव और संभल समेत 25 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। लखनऊ में तड़के 6 बजे विजिबिलिटी इतनी कम रही कि सड़कों पर 20 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। पूरी खबर पढ़ें… देश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *