जम्मू-कश्मीर के डोडा में ऊपरी इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरने से घर और दुकानों को नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 48 घंटे में करीब 15 इंच (380 मिमी) बारिश दर्ज की गई। मुंबई के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। नासिक में भी आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। त्र्यंबकेश्वर मंदिर और महाराष्ट्र के साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए आज बंद रहेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 35 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। खजुराहो में सबसे ज्यादा 4.4 इंच बारिश दर्ज की गई। बमीठा में नेशनल हाईवे-39 पर 3 फीट तक पानी भर गया। बालाघाट में बाघ नदी उफान पर आने से पुल निर्माण में लगी कार, जेसीबी और लोडर तेज बहाव में बह गए। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… डोडा में बादल फटने के बाद रिहायशी इलाकों में तबाही, 4 तस्वीरें… देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:ED टीम TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची, प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में समन दिया
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर…
जज के फंदे पर लटकते ही पत्नी घर से भागी:बाहर IAS बहन कार लेकर खड़ी थी, ससुर ने पूछा बेटा कहां है? बोली- पता नहीं
दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पत्नी से इतने परेशान थे…
कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च आज:दिल्ली पुलिस बोली- परमिशन नहीं ली; जंतर-मंतर पर 3 लेयर बैरिकेडिंग, वांगचुक अस्पताल में, पत्नी प्रदर्शन में शामिल होंगी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को संसद भवन तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालेगी। हालांकि, सफदरजंग…
