कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को संसद भवन तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालेगी। हालांकि, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक के इसमें शामिल होने पर संशय बना हुआ है। उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा कि वह मार्च में सोनम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वांगचुक की भूख हड़ताल का सोमवार को 23वां दिन है। आज जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होगा। इससे पहले रात भर पर समर्थकों का जुटना जारी था। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहने की अपील की। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि रविवार शाम तक जंतर-मंतर और आसपास करीब 20 हजार लोग मौजूद थे। हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए न तो कोई आवेदन मिला है और न ही अनुमति दी गई है। पूरे नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू है। जंतर-मंतर के एंट्री गेट पर पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की फोटोज… वांगचुक की पत्नी बोलीं- दो शर्तें मानी गईं तो अनशन खत्म होगा रविवार को जंतर-मंतर से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड, परिजनों ने जाम की दिल्ली की सड़कें:DCP ने भाई गले लगाया, बोले- 50 टीमें लगी; जिम के बाहर गोलियों से भूना था
सोनीपत के प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद (40) हत्याकांड में परिजनों ने दिल्ली के नरेला में ढ़ाई…
पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा:9 दिन में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी; पाकिस्तान में पेट्रोल 6 और डीजल 6.80 रुपए सस्ता
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है।…
खड़गे बोले– शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति को मानने वाले बढ़े:शूद्र से पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें, सभापति ने रिकॉर्ड से हटाया
राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़े परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे…
