जयपुर में ओले गिरे; MP के 11 जिलों में बारिश:केदारनाथ-बद्रीनाथ में तापमान माइनस में; चेन्नई में सड़कों पर पानी भरा

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना हुआ है। जयपुर और अजमेर में रविवार को कई इलाकों में बारिश हुई और ओले भी गिरे। वहीं, पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन समेत 11 जिलों में बारिश हुई। उत्तराखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मसूरी और नैनीताल में न्यूनतम तापमान 12°C से नीचे दर्ज किया जा रहा है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में तापमान माइनस में है। तमिलनाडु के कोयंबटूर और चेन्नई में भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों के मौसम की खबर बिहार: दिन-रात का तापमान 2॰C तक गिर सकता बिहार में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज भी राज्य के सभी जिलों में मौसम के सामान्य बने रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 10 से ज्यादा शहरों में पारा 20°C के नीचे राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार को जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बारां, अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर और अजमेर में ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, बारिश के नहीं आसार पंजाब और चंडीगढ़ में आज को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: बद्रीनाथ और गंगोत्री में पारा माइनस में उत्तराखंड में सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी को लेकर मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *