नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। अनमास्किंग द अपील, काउंटिंग निकोटीन एंड टोबैको एडिक्शन थीम पर आधारित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को तंबाकू छोड़ने की काउंसलिंग के लिए प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा प्रोजेक्ट (एनआईएचआर) कोर के तहत आयोजित किया गया। यह भारत, कोलंबिया, केन्या और ब्राजील का संयुक्त प्रयास है, जिसे यूके के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ एंड केयर रिसर्च का सहयोग प्राप्त है। विशेषज्ञों ने दी व्यावहारिक ट्रेनिंग कार्यक्रम में डीन प्रो. नदीम यूनुस ने कहा, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए जरूरी है कि वे अपनी क्लिनिकल प्रैक्टिस में तंबाकू छोड़ने की काउंसलिंग को शामिल करें। तंबाकू-मुक्त समाज के लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वैज्ञानिक सत्र में नेशनल रिसोर्स सेंटर फॉर ओरल हेल्थ एंड टोबैको सेसेशन के विशेषज्ञों ने निकोटीन की लत से मुक्ति के साक्ष्य-आधारित उपाय साझा किए। डॉ. रोमशी रैना और डॉ. राधिका गुप्ता ने काउंसलिंग तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। वहीं 50 प्रतिभागियों ने हैंड्स-ऑन सत्र में मरीजों को तंबाकू की लत से बाहर निकालने के व्यावहारिक कौशल सीखे। कार्यक्रम का समन्वयन प्रो अभिषेक मेहता की देखरेख में किया गया।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के ठाणे में 34.18 करोड़ की हेरोइन जब्त, सरगना व 4 पर मकोका का केस दर्ज
महाराष्ट्र में ठाणे की पुलिस ने 34.18 करोड़ रु. की 9.8 किग्रा हेरोइन जब्ती मामले…
NCERT के सिलेबस में 1975-1977 इमरजेंसी सेक्शन शामिल:कक्षा 9वीं को पढ़ाया जाएगा; इलेक्शंस चैप्टर में चुनाव आयोग की भी तारीफ
NCERT यानी नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने पहली बार कक्षा 9 की…
भारत-PAK की 117 प्रमुख हस्तियों ने मोदी-शहबाज को पत्र लिखा:बोले- दुश्मनी खत्म करें, बातचीत और रिश्ते फिर शुरू हों
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को सुधारने के लिए दोनों देशों की 117 हस्तियों ने पीएम मोदी…
