नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) दिल्ली मध्य-1 की तृतीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जामिया के कुलपति प्रो. मज़हर आसिफ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों के प्रमुखों और राजभाषा अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गृह मंत्रालय के संयुक्त निदेशक कुमार पाल शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाना था। वार्षिक लक्ष्यों को समय से पूरा करने का आह्वान उन्होंने राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अनुपालन पर जोर देते हुए वार्षिक लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया। इस दौरान कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में मातृभाषा को मिले विशेष स्थान का भी जिक्र किया। प्रो. आसिफ़ ने कहा, जिन्हें मां से प्रेम है, उन्हें मातृभाषा से भी प्रेम होता है और वे मातृभूमि के प्रति भी समर्पित होते हैं। इन तीनों को एक-दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। राजभाषा को गति देने के लिए विश्वविद्यालय ने पहले ही कई उप-समितियों का गठन किया है, जो इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। यहां देखें फोटो…
Related Posts
सोनिया गांधी की किताब छापने पर अटका पेंगुइन इंडिया:कहा- बाहरी दबाव नहीं था, एक मुद्दे पर राइटर्स की टीम से सहमति नहीं बनी
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने सोनिया गांधी की किताब प्रकाशित नहीं करने के फैसले…
ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, इनमें 11 पंजाबी:2 तेलंगाना, 1-1 हरियाणा-उत्तराखंड के रहने वाले; सीएम मान बोले- रात में दिल्ली पहुंचेंगे
ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीयों को डिपोर्ट किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने कहा…
GOA में E20 के खिलाफ AAP करेगी बड़ा इकट्ठ:मंगलवार दोपहर 3 बजे शुरू होगा दूसरा टाउनहॉल, लोगों की समस्याओं को करेंगे उजागर- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को ई-20 पेट्रोल के खिलाफ दूसरा…
