जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर अपनी बेटी को बचाते हुए पिता की मौत हो गई। वहीं बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई। मौके पर मौजूद लोग और पुलिस दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित किया। वहीं, बेटी को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे हरियाणा में सिरसा के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। पिता अपनी बेटी के साथ पश्चिमी दिल्ली से ब्यास डेरे में जा रहा था। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर वह कुछ खाने-पीने की चीजें लेने ट्रेन से उतरा था। अचानक गाड़ी चल दी तो हड़बड़ाहट में गाड़ी पकड़ने के चक्कर में वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में फंस गया, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान पश्चिमी दिल्ली के विष्णु गार्डन में रहने वाले लखवीर सिंह के बेटे शमशेर सिंह संधू (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। GRP थाने के अधिकारी ने यह जानकारी दी पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में शमशेर सिंह का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद उनके परिजन को बॉडी सौंप दी गई। अन्य रिश्तेदारों के साथ शमशेर सिंह की पत्नी आई थीं। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। साथ आए रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में रेन हार्वेस्टिंग के गड्ढे से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ढंडारी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब यहां बने एक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना साहनेवाल थाने की पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
महिला LPG-सिलेंडर नहीं उठा सकती… कहकर नौकरी नहीं दी थी:अब इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन महिला को देगा 12 लाख रुपए का मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) को एक योग्य महिला उम्मीदवार सुमित्रा को…
गुरुग्राम सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत, एक गंभीर:तीनों दिल्ली के रहने वाले; रोड पर खड़े कैंटर से टकराई स्कूटी
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार स्कूटी सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा…
सरकार ने फिर दोहराया- पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं:यह विदेश यात्रा के लिए जारी होने वाला डॉक्यूमेंट, 8% से भी कम भारतीयों के पास है
केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कहा है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं…
