दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के सीएसएएस फेज-2 में प्रेफरेंस लिस्ट भरने की शुरुआत के साथ ही छात्रों और अभिभावकों की जिज्ञासाएं भी बढ़ गई हैं। इन्हीं सवालों के समाधान के लिए मिरांडा हाउस कॉलेज ने सोमवार से 3 दिवसीय ओपन हाउस की शुरुआत की। पहले ही दिन 150 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लेकर प्रवेश प्रक्रिया, कोर्स चयन और करियर विकल्पों से जुड़े सवाल विशेषज्ञों के सामने रखे। यह सत्र 7 और 8 जुलाई को भी जारी रहेगा। ओपन हाउस में विशेषज्ञों ने प्रेफरेंस लिस्ट तैयार करने की रणनीति, ईसीए और स्पोर्ट्स कोटा, हॉस्टल सुविधा, सर्टिफिकेट कोर्स, विभिन्न विषयों में करियर की संभावनाओं और दाखिले की पूरी प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों की व्यक्तिगत शंकाओं का भी समाधान किया गया। बीएड, बीएससी और विदेशी भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स को लेकर पूछे सवाल गुरुग्राम से आई वान्या को प्रेफरेंस लिस्ट बनाने में दुविधा थी, जिसे विशेषज्ञों ने उनकी रुचि और अंकों के आधार पर दूर किया। वहीं जयपुर की पूजा ने भूगोल विषय में उच्च शिक्षा और रोजगार की संभावनाओं पर जानकारी ली। इसके अलावा बीएड, बीएससी और विदेशी भाषा के सर्टिफिकेट कोर्स को लेकर भी विद्यार्थियों ने सबसे अधिक सवाल पूछे। मिरांडा हाउस की प्राचार्या प्रो बिजयालक्ष्मी नंदा ने कहा, प्रवेश प्रक्रिया में सही जानकारी सबसे बड़ी ताकत होती है। हमारा प्रयास है कि हर अभ्यर्थी बिना किसी भ्रम के अपनी प्रेफरेंस लिस्ट तैयार करे और अपने भविष्य से जुड़ा निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ ले। हम सभी छात्रों और अभिभावकों से आगामी ओपन हाउस सत्रों में भी शामिल होने की अपील करते हैं।
Related Posts
संसद में पप्पू यादव पुजारी बनकर पहुंचे,राहुल ने चंदा दिया:राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर विपक्ष का प्रदर्शन; मंत्री जितेंद्र सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस
विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन…
सुप्रीम कोर्ट बोला-तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाने से नहीं रोक सकते:दिल्ली से अलग-थलग नहीं चेन्नई, राज्य सरकार भाषा पर अपनी सोच बदले
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार से कहा कि हिंदी को लेकर आपको अपनी…
सीपीए घोटाले को लेकर दिल्ली सीएम सख्त:डीजीएचएस और पूर्व एओओ को निलंबित कर FIR के दिए आदेश, बोलीं-भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की…
