विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने दानपेटी में चंदा डाला। साथ ही विपक्षी सांसद बैनर लेकर पहुंचे जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था। इधर, लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे दोबारा शुरू होने पर लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 ध्वनि मत से पास हुआ। लोकसभा और राज्यसभा तीन अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के संसद में दिए गए बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया है। सिंह ने कहा था कि जंतर-मंतर और संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग नहीं हुई थी। संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… संसद सत्र से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:रेलवे मंत्रालय ने नॉर्दर्न जोन में 680 किलोमीटर रूट पर ‘कवच’ लगाने के लिए ₹206 करोड़ मंजूर किए
इंडियन रेलवे ने नॉर्दर्न रेलवे के दिल्ली डिवीजन में रेवाड़ी-दिल्ली और शकूरबस्ती-बठिंडा सेक्शन के 680…
देश के 70% हिस्से से मानसूनी बादल गायब:राजस्थान समेत 7 राज्यों में अगले 5 दिन बारिश नहीं; उत्तराखंड में बारिश-लैंडस्लाइड से 120 सड़कें बंद
पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में…
MP में 72 घंटे से बारिश जारी:भोपाल में तीसरे दिन भी स्कूल बंद; मेघालय में फुटबॉल खेलते समय बिजली गिरने से 2 की मौत
मध्यप्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश जारी रही।…
