दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की वित्तीय स्थिति में ऐतिहासिक सुधार दर्ज किया गया है। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के गठन के बाद निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने इतिहास का सर्वाधिक 14,549.06 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। पिछले वर्ष की तुलना में निगम की कुल आय में 2,142.31 करोड़ रुपए यानी 17.27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सत्या शर्मा ने कहा कि पहले एमसीडी अक्सर आर्थिक संकट और संसाधनों की कमी का रोना रोती थी, लेकिन अब स्पष्ट है कि समस्या धन की नहीं, बल्कि प्रबंधन की थी। उन्होंने बताया कि निगम का आंतरिक राजस्व 9,400.20 करोड़ से बढ़कर 11,239.24 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। संपत्ति कर से 3,113.07 करोड़ की इनकम संपत्ति कर-3,113.07 करोड़ रुपए, संपत्ति हस्तांतरण शुल्क- 3,758.59 करोड़ रुपए, विज्ञापन- 441.30 करोड़ रुपए (22.82 प्रतिशत की वृद्धि) सिविक सेंटर लीज 182.71 करोड़ रुपए (142.87 प्रतिशत की वृद्धि) अर्जित किए। सत्या शर्मा ने कहा, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि नीयत साफ हो और प्रबंधन प्रभावी हो, तो किसी भी संस्था को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। अब हमारा लक्ष्य इस राजस्व का उपयोग दिल्लीवासियों को विश्व स्तरीय नागरिक सुविधाएं देने में करना है। सत्या शर्मा ने कहा कि अब निगम सफाई व्यवस्था, लैंडफिल साइटों के निस्तारण और पार्कों के विकास जैसे कार्यों में पहले से अधिक गति लाएगा
Related Posts
एअर इंडिया पायलट्स का अब रोज ड्रग टेस्ट होगा:फुकेट-दिल्ली फ्लाइट हादसे के बाद फैसला; पायलट नशे में था, दो रिपोर्ट में पुष्टि
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के सभी पायलटों की अब रोज जांच होगी कि…
छठ महापर्व पर रोशनी से जगमगाया सोनिया विहार:छठी मैया के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल, दिल्ली सरकार ने किया भव्य आयोजन
छठ महापर्व को लेकर राजधानी में उत्सव का माहौल है। दिल्ली सरकार की ओर से…
मलेशियाई PM राहुल गांधी से मिले, साथ नाश्ता किया:नेता प्रतिपक्ष को गुड फ्रेंड बताया; 8 सालों में तीसरी मुलाकात, हर भारत दौरे पर मिलते हैं
दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS समिट के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने…
