दिल्ली नगर निगम में हंगामा, BJP-AAP के पार्षद भिड़े:माइक्रोफोन तोड़ने और फाइलें फेंकने की कोशिश की; मार्शल्स मेयर को बचाकर बाहर ले गए

दिल्ली नगर निगम के सदन में शुक्रवार को प्रदूषण पर बहस के दौरान हंगामे हो गया। इस दौरान पार्षदों ने माइक्रोफोन तोड़ने और फाइलें फेंकने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण से कैसे निपटा जाए, इस पर सदन में चर्चा होनी थी। लेकिन बैठक शुरू होते ही जोरदार हंगामा, धक्का-मुक्की और तोड़फोड़ में बदल गई। भाजपा और आप के पार्षदों ने एक-दूसरे पर चिल्लाया, पानी फेंका और फाइलें उड़ाईं। इसमें कांग्रेस के पार्षद भी शामिल थे। हालात इतने बिगड़ गए कि मार्शलों को बीच-बचाव करके मेयर प्रवेश वाही को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। मामले से जुड़ी दो तस्वीरें… दावा- आप पार्षदों ने ₹1 करोड़ की मांग की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा विवाद तब शुरू हुआ जब आप पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास के लिए तुरंत फंड जारी करने की मांग की। इस पर मेयर वाही ने तुरंत 25 लाख रुपए देने का ऐलान किया और कहा कि इस वित्तीय वर्ष में पार्षदों को कुल 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मेयर के इस ऐलान से भी विपक्ष शांत नहीं हुआ। आप पार्षदों की मांग थी कि तुरंत मिलने वाले इस फंड को बढ़ाकर कम से कम 1 करोड़ रुपये किया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया। आप पार्षद मेयर की कुर्सी तक पहुंचीं हांगामे के दौरान आप पार्षद शगुफ्ता जुबैर मेयर की कुर्सी तक पहुंच गईं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने वहां लगा माइक तोड़ने की कोशिश की। विपक्ष के नेता अंकुश नारंग पर भी माइक को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा। विवाद तब और बढ़ गया जब कांग्रेस नेता नाजिया दानिश और आप के अंकुश नारंग आपस में भिड़ गए। दानिश ने आप पर सवाल उठाए, तो नारंग ने उन पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगा दिया। इस पर पलटवार करते हुए दानिश ने कहा कि वह शगुफ्ता चौधरी नहीं हैं जो भाजपा में चली जाएंगी। इस तकरार से सदन का माहौल और गरमा गया। अब यह पूरा मामला सदन की अनुशासनात्मक कमेटी को भेज दिया गया है, जो आरोपी पार्षदों के बर्ताव की जांच कर कार्रवाई तय करेगी। —————————— ये खबर भी पढ़ें…. दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा:AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी, युवक वीडियो बना रहा था दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *