हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली पुलिस के सिपाही का अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ जमकर मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि सिपाही ने शराब के नशे में उसके घर में जबरन घुसने की कोशिश की। विरोध करने पर सरेआम उसके बाल पकड़कर खींचे और सड़क पर धक्का दिया। यही नहीं, उसकी छोटी बहन के साथ भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। बीच बचाव के लिए आए युवक के साथ भी मारपीट की। मामला सेक्टर-56 की पॉश सोसाइटी जलवायु विहार का है। जहां घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो अब सामने आया है। जिसमें सिपाही एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। थार से सोसाइटी के गेट में टक्कर मारता भी दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रोनित यादव के रूप में हुई, जो मूल रूप से गाजियाबाद के इंद्रापुरम का रहने वाला है। वह दिल्ली पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में एक मेट्रो स्टेशन पर उसकी ड्यूटी है। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। उसने गिरफ्तारी के बचने के लिए कोर्ट में याचिका भी दायर की, जो रिजेक्ट हो चुकी है। एक्स गर्लफ्रेंड की पिटाई के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया उधर, इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी रोनित यादव को पकड़ लिया और कोर्ट में पेश किया। अब आरोपी की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है। फिलहाल वह भौंडसी जेल में बंद है।
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने एक्स-गर्लफ्रेंड को बाल पकड़कर घसीटा,VIDEO:गुरुग्राम में बीच सड़क थप्पड़ मारे, थार से सोसाइटी का गेट तोड़ा; ब्रेकअप से नाराज था
