नई दिल्ली। साउथ ईस्ट जिले के एएटीएस स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया आरोपी गोविंदपुरी थाने का घोषित बदमाश है। आरोपी सोनू पर सेंधमारी और डकैती समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को देखकर की फायरिंग वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया टीम को सूचना मिली कि एक कुख्यात बदमाश मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास अवैध हथियार के साथ आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपी बाइक पर मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा। खुद को फंसता देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद उस पर काबू पाया गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल गई, जहां उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी पर डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह घोषित बदमाश है।
Related Posts
राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला; इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को राहुल गांधी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट…
दिल्ली सीएम ने छात्राओं को बांटे साइकिल:विद्या वाहिनी योजना की शुरूआत, पहले चरण में 1.40 लाख लड़कियों को मिलेगी
दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विद्या वाहिनी योजना के…
दिल्ली को कूड़े से मिलेगी आजादी:17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान, बेहतर सफाई वाले वार्ड को 1 करोड़ का प्रोत्साहन
दिल्ली को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार…
