दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और पूरी तरह कूड़ा-मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी-स्वच्छता अभियान 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। निगम मुख्यालय (सिविक सेंटर) स्थित डॉ. केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, महापौर प्रवेश वाही और एमसीडी कमिश्नर संजीव खिरवार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व नेता मौजूद रहे। राजधानीभर में यह विशेष स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करना, कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन (Scientific Waste Management) बढ़ाना और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाकर आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है। “स्वच्छ वार्ड को हर महीने मिलेगा ₹1 करोड़ का फंड”- CM रेखा गुप्ता वार्ड स्तर पर प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अगले 12 महीनों तक दिल्ली के सभी वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 12 करोड़ तक का इंसेंटिव: हर महीने सबसे साफ पाए जाने वाले वार्ड को विकास कार्यों के लिए ₹1 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलेगा। यदि कोई वार्ड लगातार 12 महीने अव्वल रहता है, तो उसे कुल ₹12 करोड़ तक का सीएमडीएफ (CMDF) फंड दिया जाएगा। कचरे के पहाड़ों से मिलेगी राहत: सीएम ने कहा कि पर्याप्त वेस्ट प्रोसेसिंग न होने की वजह से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ बने। अब सरकार और एमसीडी मिलकर इसका स्थायी समाधान निकाल रहे हैं।
Related Posts
एमपी में बिजली गिरने से 4 की मौत:मानसून 22 राज्यों में पहुंचा, आज यूपी में एंट्री संभव; राजस्थान में पारा 43°C पार
देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून…
दिल्ली का विंटर पॉल्यूशन मास्टर प्लान नोटिफाई:1 नवंबर से लागू होंगे स्थायी नियम, बिना पीयूसी वाले वाहनों को पूरे साल नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक और…
मानसून महाराष्ट्र समेत 12 राज्यों में पहुंचा:केरलम-तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई में पारा 40°C; MP-राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली
मानसून रविवार को चार और राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड, असम और अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया।…
