दिल्ली सरकार ने जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) के जरिए संपत्तियों के हस्तांतरण में स्टांप ड्यूटी चोरी और धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर सभी सब-रजिस्ट्रारों को जीपीए से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। नए दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मामलों में संपत्ति की बिक्री और मालिकाना हक हस्तांतरण जैसे प्रावधानों वाले दस्तावेजों को केवल जीपीए बताकर नाममात्र की स्टांप ड्यूटी पर पंजीकृत कराया जाता है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान होता है और धोखाधड़ी की आशंका बढ़ती है। सरकार अब ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। जीपीए दस्तावेजों की होगी विस्तृत जांच अब सब-रजिस्ट्रार प्रत्येक जीपीए दस्तावेज की बारीकी से जांच करेंगे। यह देखा जाएगा कि दस्तावेज में धन के लेन-देन, संपत्ति का कब्जा सौंपने, अपरिवर्तनीय (इररेवोकेबल) जीपीए या संपत्ति को बेचने, उपहार देने, ट्रांसफर करने अथवा बंधक रखने जैसे स्थायी अधिकार तो शामिल नहीं हैं। यदि ऐसे प्रावधान मिलते हैं तो दस्तावेज की अलग से जांच होगी। ब्लड रिलेशन से बाहर मामलों में मंजूरी जरूरी माता-पिता, पति-पत्नी, बेटा, बेटी, भाई और बहन के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के पक्ष में निष्पादित जीपीए को सब-रजिस्ट्रार सीधे पंजीकृत नहीं कर सकेंगे। ऐसे सभी मामलों को स्टांप शुल्क निर्धारण (एडजडिकेशन) के लिए संबंधित कलेक्टर ऑफ स्टांप के पास भेजना अनिवार्य होगा। 30 दिन में फैसला, उल्लंघन पर कार्रवाई कलेक्टर ऑफ स्टांप को 30 दिनों के भीतर यह तय करना होगा कि संबंधित दस्तावेज सामान्य जीपीए है या उस पर बिक्री पत्र (कन्वेयंस डीड) के बराबर स्टांप शुल्क लगेगा। विशेष परिस्थितियों में यह अवधि अधिकतम तीन महीने तक बढ़ाई जा सकेगी। आदेश और निर्धारित स्टांप शुल्क के बिना पंजीकरण नहीं होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले सब-रजिस्ट्रारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम भी बनेगा सरकार प्रत्येक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में ऐसे मामलों का अलग रिकॉर्ड रखेगी और मासिक रिपोर्ट तैयार होगी। साथ ही, एक महीने के भीतर ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे सरकारी राजस्व सुरक्षित होगा और आम नागरिक भी संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी से बच सकेंगे।
Related Posts
आर्ट ऑफ लिविंग के 45 साल:10 मई को कार्यक्रम में PM मोदी शामिल होंगे, 182 देशों से लोग आएंगे
‘आर्ट ऑफ लिविंग’ 10 मई को स्थापना के 45 वर्ष पूरे करने जा रहा है।…
NDA का मिशन 360, अब DMK-NCP-सपा में सेंध की तैयारी:लोकसभा में दो-तिहाई का आंकड़ा पाने अब 41 सांसदों की जरूरत; बड़े संवैधानिक बदलाव करेगी
भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार सियासी तस्वीर बदलने के लिए ‘मिशन 360’ में जुटे हैं। 17…
संसद में बोले बेनीवाल हम महिला आरक्षण के समर्थक:सरकार द्वारा पेश किया गया बिला दलित आदिवासी और ओबीसी को कमजोर करने वाला
लोकसभा में संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयकों पर चर्चा के दौरान नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल…
