भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत दिल्ली भाजपा ने पुरानी दिल्ली में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में चांदनी टाउन हॉल से हौज काजी तक निकली यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली छात्र और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के मार्ग को तिरंगे और तोरणद्वारों से सजाया गया था। चांदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल भी यात्रा में शामिल हुए। स्थानीय व्यापारिक और नागरिक संगठनों ने जगह-जगह मंच लगाकर यात्रा में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। हर्ष मल्होत्रा और प्रवीन खंडेलवाल ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पुरानी दिल्ली की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पुरानी दिल्ली की धरती से तिरंगा यात्रा शुरू होना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लाल किला केवल ऐतिहासिक इमारत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और देश की लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री हर वर्ष 15 अगस्त को यहीं से देश को संबोधित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी दिल्ली की पहचान गंगा-जमुनी तहजीब है, जहां विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और देश की एकता व तिरंगे की शान बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:E20 पेट्रोल पर सरकार की सफाई:सुप्रीम कोर्ट में ‘प्रयोग’ नहीं बताया, सोशल मीडिया के दावों को भी बताया गलत
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट में उसने कभी भी E20 (एथेनॉल…
मलेशियाई PM राहुल गांधी से मिले, साथ नाश्ता किया:नेता प्रतिपक्ष को गुड फ्रेंड बताया; 8 सालों में तीसरी मुलाकात, हर भारत दौरे पर मिलते हैं
दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS समिट के बीच मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने…
दिल्ली में मिशन 70 लाख पौधारोपण की शुरुआत:अमित शाह ने किया शुभारंभ, सीएम बोलीं- विकास और पर्यावरण साथ-साथ; 12 लाख पौधे मुफ्त बांटे जाएंगे
नई दिल्ली। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिल्ली में ‘मिशन 70 लाख…
