नई दिल्ली में साउथ-वेस्ट जिले के सागरपुर थाना क्षेत्र स्थित एएस मल्टी किडनी अस्पताल में रविवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अस्पताल स्टाफ, पुलिस और दमकलकर्मियों की मदद से अस्पताल में भर्ती 15 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अस्पताल के बिजली मीटर और इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी अमित गोयल ने बताया रविवार रात करीब 10:27 बजे सागरपुर थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए विजय एंक्लेव स्थित ए.एस. मल्टी किडनी अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसएचओ समेत 15 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा दमकल विभाग, पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। बेसमेंट में लगे बिजली मीटर और जंक्शन बॉक्स में शॉर्ट सर्किट जांच में पता चला कि आग अस्पताल के भूतल पर लगे बिजली मीटर और इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया। दमकल विभाग के पीआरओ राजेंद्र अटवाल ने बताया कि रात 10:25 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही तीन वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ टीमों को मौके पर रवाना किया गया। दमकलकर्मियों ने करीब 15 मिनट के भीतर रात 10:40 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
Related Posts
यूपी-बिहार में भारी बारिश, गया में स्टूडेंट्स पर बिजली गिरी:जगन्नाथ यात्रा से पहले ओडिशा में रेड अलर्ट, राजस्थान-एमपी में मानसून ब्रेक
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मानसून ऐक्टिव है।…
मुंबई में बारिश, फिर एक्टिव हुआ मानसून:आगे बढ़ने के आसार, सोलापुर के पास 14 दिनों से रुका था; 8 राज्यों में तापमान 40°C के पार
मुंबई को जिस बारिश का कई हफ्तों से इंतजार था, वह आखिरकार रविवार सुबह पहुंच…
अजमेर पुलिस ने 6 नाबालिगों को ढूंढ निकाला:दिल्ली-मध्यप्रदेश तक चला सर्च ऑपरेशन, 3 परिवारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
अजमेर पुलिस ने ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत 6 गुमशुदा बच्चों को ढूंढ निकाला। पुलिस टीम…
