दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में सोमवार सुबह आग लग गई। दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में आग शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में लगने की बात कही गई थी, जिस पर कांग्रेस ने मामले को संदिग्ध बताया। हालांकि बाद में शिक्षा मंत्रालय और दिल्ली फायर सर्विस ने स्पष्ट किया कि आग मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, SPA भवन में लगी थी। आग से जुड़ी तीन तस्वीरें… AC यूनिट में स्पार्किंग से आग फैलने की आशंका शुरुआती जांच में AC में खराबी को आग की वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने से पहले AC यूनिट से धुआं और स्पार्किंग होती दिखी थी। इसके बाद आग की लपटें उठने लगीं। राहत और बचाव कार्य में 3 एम्बुलेंस, 2 PCR वैन, ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। कांग्रेस ने कहा- मामला संदिग्ध लगता है कांग्रेस महासचिव जय राम रमेश ने X पर पोस्ट कर लिखा- शिक्षा मंत्रालय के कार्यालयों में आग लगने की खबर बेहद चिंताजनक है। यह मामला कुछ संदिग्ध भी लगता है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सचिव बीवी श्रीनिवास ने कहा- स्कैम के कागज जलना शुरू हो चुके है। वाह रे प्रधान। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह साफ किया जाता है कि शिक्षा मंत्रालय कर्तव्य भवन-2, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड, नई दिल्ली में स्थित है। जबकि, आग की घटना स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) के परिसर में हुई है, जो 4- ब्लॉक B, इंद्रप्रस्थ एस्टेट, विकास मार्ग (ITO) में स्थित है। देश के प्रमुख आर्किटेक्चर संस्थानों में शामिल है SPA स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की स्थापना 1941 में हुई थी। 2008 में इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया। दिल्ली के अलावा इसके कैंपस भोपाल और विजयवाड़ा में भी हैं। यहां आर्किटेक्चर, अर्बन प्लानिंग, डिजाइन और भवन निर्माण से जुड़े कोर्स पढ़ाए जाते हैं। ITO स्थित परिसर में शैक्षणिक विभागों के साथ शिक्षा मंत्रालय के कुछ ऑफिस भी हैं। ———- ये खबर भी पढ़ें… घर में आग लगने से रिटायर्ड IAS अफसर की मौत:AC ब्लास्ट हुआ था; कॉम्पिटीशन कमीशन के पहले चेयरमैन थे धनेंद्र कुमार रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की दिल्ली के हौज खास स्थित उनके घर में आग लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में हुए ब्लास्ट के कारण लगी थी। हादसे के वक्त घर में पांच लोग मौजूद थे। धनेंद्र के बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली में स्कूल ऑफ प्लानिंग की बिल्डिंग में आग:कांग्रेस बोली- शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में आग संदिग्ध; मंत्रालय बोला- हमारे ऑफिस में आग नहीं लगी
