दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को गिरी करीब 40 साल पुरानी बिल्डिंग के मालिक हरि राम गुप्ता है। वह गुरुग्राम के सेक्टर-23 में रहते हैं। हरि राम गुप्ता का बेटा सेक्टर-23 में पेंट की दुकान चलाता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में पड़ोसियों ने सिर्फ इतना बताया कि फैमिली अच्छी है। इससे ज्यादा जानकारी होने से इन्होंने इनकार कर दिया। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने हरि राम गुप्ता को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के साउथ कैंपस थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने गुप्ता का लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। पुलिस ने इनकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश को भी गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि सत्य निकेतन में डेज PG वाली जमीन उर्मिला के नाम है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 12 लोगों को बचाया गया है। 5 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। घर बंद मिला, अंदर फॉर्च्यूनर खड़ी थी घटना के बाद दैनिक भास्कर की टीम हरि राम गुप्ता के सेक्टर-23 स्थित घर पहुंची। घर पर ताला लगा मिला। बेल बजाने पर भी कोई बाहर नहीं आया। घर का एक गेट पीछे की तरफ है, वह भी बंद था। अंदर फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी दिखाई दी। यहां पता चला कि हरि राम गुप्ता के घर में पत्नी उर्मिला और बेटा महेश है। महेश पेंट की दुकान चलाता है। टीम ने पड़ोसियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी देने को तैयार नहीं हुआ। इसी दौरान गौरव नाम का एक युवक स्कूटी से वहां पहुंचा। उसने बताया, “फैमिली अच्छी थी। इनकी यहीं मार्केट में दुकान भी है। फैमिली के बारे में इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं जानता।” पेंटर बोला- मालिक का व्यवहार अच्छा घर बंद मिलने के बाद टीम आनंद गुप्ता की हरि पेंट्स की दुकान पर पहुंची। दुकान भी बंद मिली। यहां भी पड़ोसी परिवार के बारे में कुछ बताने को तैयार नहीं हुए। दुकान के बाहर खड़े विनोद कुमार ने बताया, “मैं पेंटर हूं। इनकी दुकान से सामान लेकर जाता हूं। आज भी आया था, लेकिन दुकान बंद मिली। फिर पता चला कि दिल्ली में हादसा हो गया है। दुकान मालिक का व्यवहार काफी अच्छा है।” पड़ोसी बोला- कई साल से यहां रह रहे हैं हरि राम गुप्ता के पड़ोसी एसके शर्मा ने एक एजेंसी से बातचीत में कहा, “हमारा रिश्ता बस इतना है कि हम कभी-कभी उनकी दुकान से सामान खरीदते हैं। उनका स्वभाव अच्छा है। वे यहां कई सालों से रह रहे हैं। मुझे दिल्ली हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि सत्य निकेतन में उनका कोई घर है या नहीं, लेकिन यहां उनकी चार-पांच प्रॉपर्टीज जरूर हैं।” ——————————— ये खबरें भी पढ़ें :- दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला:अब तक 7 मौतें; बेसमेंट में तोड़फोड़ से गिरी थी 5 मंजिला बिल्डिंग छात्र बोले- 10 मिनट पहले निकले, नहीं तो दबे होते:बिल्डिंग से दरकने की आवाजें आ रही थीं; दिल्ली हादसे में कई जान जन्माष्टमी की छुट्टी से बचीं
Related Posts
NEET री-एग्जाम, एक-दो मिनट देर से पहुंचे छात्रों को नो-एंट्री:हिजाब पर विवाद, कलावा-इयररिंग्स उतरवाए, कपड़ों से चेन-बटन निकाले; हैदराबाद में छात्रा ने सुसाइड किया
देश के 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी।…
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान:मोदी के जन्मदिवस पर 13,820 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास
प्रदेश भाजपा दिल्ली सरकार के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर…
दिल्ली में ‘प्रथम सिंधु कुंभ’ पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित
नई दिल्ली में स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में रविवार को आयोजित…
