देश के 22.79 लाख से ज्यादा छात्रों ने आज NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा दी। इसके लिए देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,440 केंद्र बनाए गए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच हुई। छात्रों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक एग्जाम सेंटरों में एंट्री दी गई। एक-दो मिनट देर से पहुंचने पर मुंबई में 2 और बेंगलुरु में 4 स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी गई। बेंगलुरु में लड़कियों ने रेलिंग कूदकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन एग्जाम रूम का गेट बंद हो चुका था। राजस्थान के अजमेर में हिजाब पहन कर आई एक छात्रा को एंट्री देने से पहले मना किया गया। काफी बहस के बाद उसे अंदर भेजा गया। इधर, हैदराबाद में 19 साल की एक NEET छात्रा ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसके अपार्टमेंट में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने री-एग्जाम के दबाव में यह कदम उठाया। मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। हिसार में भी एग्जाम से ठीक पहले 19 साल की एक छात्रा ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। बरवाला क्षेत्र के गांव ढाणी खान बहादुर की सिमरन 2 बार NEET दे चुकी थी। देश भर में NEET-UG परीक्षा की तस्वीरें… 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, एयरफोर्स ने पेपर पहुंचाए NTA को यह री-एग्जाम NEET-UG की 3 मई की परीक्षा रद्द होने के चलते कराना पड़ा है। 3 मई को हुई परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे थे, जिसकी जांच हो रही है। इस बार पेपर लीक रोकने के लिए एयरफोर्स का सहारा लिया गया। पहली बार वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों ने 200 से ज्यादा उड़ानें भरकर NEET-UG के क्वेश्चन पेपर देश के अलग-अलग जोन तक पहुंचाए। री-एग्जाम के लिए 2 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। NTA के मुताबिक, 95 हजार से ज्यादा एग्जाम सेंटरों में CCTV से निगरानी हुई। कुल 1,38,560 CCTV कैमरे लगाए गए। इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए थे। NEET-UG री-एग्जाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
CBSE 12वीं के छात्र 1 जून से री-इवैल्यूएशन करा पाएंगे:आंसर शीट ब्लर, साइट क्रैश होने के बाद फैसला; 4 लाख स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं छात्र अब 1 जून से री-इवैल्यूएशन और आंसर-शीट…
650 करोड़ के दवा घोटाले पर AAP का हमला:संजय सिंह ने CM रेखा गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, ईडी-सीबीआई कार्रवाई पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली सरकार…
NEET में सफल होने वालों में करीब आधे OBC:हर दूसरा सफल छात्र इसी वर्ग से; SC परीक्षार्थी 63% और EWS 76% बढ़े
NEET 2026 के नतीजों में मेडिकल शिक्षा के सामाजिक-शैक्षणिक रुझानों में बड़ा बदलाव दिखा है।…
