दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में रोहतास नगर और बवाना विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ितों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशि के चेक सौंपे। इस खास मौके पर रोहतास नगर विधानसभा के विधायक जितेंद्र महाजन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला, कहा— “हम आपके साथ हैं” वीडियो में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पीड़ितों से बेहद संवेदनशीलता के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। उन्होंने परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में दिल्ली सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। हमारी तरफ से यह ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी जा रही है। भविष्य में भी जब कभी आपको किसी चीज की जरूरत हो, आप बेझिझक आ सकते हैं। सरकार आपकी हरसंभव मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” भावुक हुए पीड़ित परिवार सहायता राशि लेते वक्त पीड़ित परिवार बेहद भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री ने व्हीलचेयर पर आईं एक महिला और आँखों पर पट्टी बंधे एक युवक को खुद चेक सौंपकर उनका हाल-चाल जाना। एक पीड़ित लड़की को गले लगाकर मुख्यमंत्री ने ढांढस बंधाया और कहा कि कठिन समय में प्रत्येक नागरिक को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना ही दिल्ली सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में मारे गए नागरिकों के परिजनों को ₹1 लाख मिलेंगे, सुरक्षा बलों के लिए ₹25 लाख
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने से प्रभावित लोगों के लिए अनुग्रह राशि के नए नियम…
BJP ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया:16-18 अप्रैल तक संसद में मौजूद रहना होगा; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; PM ने पत्र लिखा
BJP ने रविवार को लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को 3 लाइन का व्हिप…
ममता बनर्जी के 28 में से 20 लोकसभा सांसद टूटे:NDA का समर्थन करेंगे, स्पीकर को जानकारी दी; एक राज्यसभा सांसद का भी इस्तीफा
विधायकों के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने भी ममता का साथ छोड़ दिया…
