पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश के 7 राज्यों में अगले 5 दिन कम बारिश होने की संभावना है। ऐसा इसलिए, क्योंकि देश के 70% हिस्से से बादल गायब हो गए हैं। IMD की नई सैटेलाइट तस्वीरों और विंडी.कॉम के मुताबिक बादल पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे- उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा की तरफ चले गए हैं। इधर के देश के जिन हिस्सों में मानसून थोड़ा बहुत सक्रिय है, वहां सड़कों पर पानी भरने, नदियो में बाढ़ आने जैसी घटनाएं हो रही हैं। यूपी के हापुड़ में तेज बारिश से अंडरपास में पानी भर गया। बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक मालन नदी उफान पर है। प्रदेश में 3 दिन में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से उत्तराखंड में 120 सड़कें बंद हो गईं। वहीं, यमुनोत्री नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बह जाने के बाद, करीब 100 तीर्थयात्रियों को रस्सियों से बाहर निकाला गया। 11 जुलाई की सैटेलाइट तस्वीर, बादल पूर्वी हिस्से की तरफ खिसके देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली में भारतीय खेल प्राधिकरण में कविता पाठ प्रतियोगिता:अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग, कामकाज में हिंदी को बढ़ावा देने की अपील
नई दिल्ली। हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) मुख्यालय में बुधवार को कविता…
दिल्ली की जेल में विचाराधीन बंदी की मौत:आजादपुर- लाल बाग का रहने वाला, हत्या और हथियार रखने पर गया था जेल
नई दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट जिले के हर्ष विहार थाना इलाके में स्थित मंडोली जेल में…
दिल्ली सरकार ने कहा- CJP प्रदर्शनकारियों पर एक्शन नहीं होगा:पुलिस ने 13 FIR दर्ज की थीं; जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड, उनपर एक्शन होगा
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई…
