देश के 60% हिस्से में फिर बादल छाए:यूपी-बिहार में 7 दिन तेज बारिश का अलर्ट; जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 16 बार बादल फटे

देश के करीब 50-60% हिस्से में फिर बादल छाए दिख रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से यूपी, बिहार समेत पूर्वोत्तर में बारिश हो रही है। यहां अगले 7 दिनों में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं ऑल इंडिया वेदर के मुताबिक भूमध्य रेखा के पास भी एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इन दो नए सिस्टम के एक्टिव होने से 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश समेत उत्तर और मध्य भारत में बारिश की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने के बाद जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों में 16 बार बादल फटे हैं। कश्मीर मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। तमिलनाडु में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। अल नीनो की वजह से बारिश कम होने से जुलाई में भी तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। देखें राज्यों में बारिश का अलर्ट… देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें…

देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे दिए गए ब्लॉग को पढ़ सकते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *