महेंद्रगढ़ जिले के निजामपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गांव धौलेड़ा के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव धौलेड़ा निवासी पिंकी देवी ने बताया कि उसके पति सुनील कुमार दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं। बीते दिनों वे घर से बिना बताए कहीं चले गए और रातभर वापस नहीं लौटे। अगले दिन शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि सुनील कालिया नागल की नदी के पास घायल अवस्था में पड़े हैं। आरोपियों ने बांधकर पीटा सूचना मिलने पर उनका बेटा जतिन और उसका मित्र दिनेश मौके पर पहुंचे तथा सुनील को घर लेकर आए। पिंकी के अनुसार बीते कल होश में आने पर सुनील ने बताया कि वह गांव के ही प्रवीण और सनी के साथ कालिया नागल क्षेत्र में गया था। वहां तीनों ने शराब पी, जिसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की। जयपुर में चल रहा इलाज मारपीट में सुनील को गंभीर चोटें आईं। परिजन पहले उन्हें नारनौल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें जयपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सुनील को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर निजामपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
‘बेटा न होने पर घर से निकाला, पति ने पीटा’:गुरुग्राम में दो बेटियों संग थाने पहुंची महिला, बोली- इंसाफ नहीं मिला तो पहले बच्चियां मरेंगी
गुरुग्राम में एक महिला ने ससुरालवालों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना…
AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी:राज्यसभा में भाजपा सांसद 106 से बढ़कर 113 हुए, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी
राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सात बागी…
NEET एग्जाम को लेकर राजनाथ के घर हाईलेवल मीटिंग:शिक्षा मंत्री प्रधान समेत PMO के अधिकारी भी मौजूद; NTA ने फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ाई
NEET मुद्दे को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक हाईलेवल…
