दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की उप महापौर डॉ मोनिका पंत मंगलवार को अचानक पटपड़गंज वार्ड के निरीक्षण पर पहुंचीं। उन्होंने स्थानीय पार्षद रेनू चौधरी और क्षेत्रीय उपायुक्त (डीसी) के साथ गलियों में पैदल घूमकर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। बदलते मौसम के बीच क्षेत्र की जमीनी हकीकत परखने के लिए किए गए इस दौरे में कई स्थानों पर गंदगी और सफाई व्यवस्था में ढिलाई सामने आई। जिस पर उप महापौर ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। सिर्फ कागजी दावों से काम नहीं चलेगा: डॉ पंत निरीक्षण के दौरान डॉ पंत ने अधिकारियों से कहा कि केवल रिपोर्ट और कागजी दावों से काम नहीं चलेगा। नियमित सफाई, समय पर कूड़ा उठान और नालियों की प्रभावी मॉनिटरिंग जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रखी समस्याएं दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं भी उप महापौर के सामने रखीं। इस पर उन्होंने डीसी को त्वरित एक्शन प्लान तैयार कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ पंत ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सफाई व्यवस्था की रोजाना मॉनिटरिंग की जाएगी और यदि शिकायतों के निपटारे में देरी या कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
ब्रिक्स देश डिजिटल करेंसी से कारोबार की तैयारी में:छोटे कारोबारियों को बड़ी राहत; बिना कुछ भी गिरवी रखे ब्रिक्स देशों में कारोबार कर पाएंगे
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) को आपस में जोड़ने के पायलट…
दिल्ली सरकार प्रशासनिक डेटा को बनाएगी AI-रेडी:सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में वर्कशॉप, नागरिक सेवाएं सुधारने पर जोर
दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक डेटा को व्यवस्थित, भरोसेमंद और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए…
BRICS डिनर- मलेशियाई पीएम ने किशोर कुमार का गाना गया:’ख्वाब हो तुम या…’ का VIDEO शेयर किया, गाने के पहले पूछा- गुरु, इजाजत है
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने शनिवार को नई दिल्ली में BRICS के डिनर के…
