देश में पहली बार एक दिल को ट्रांसप्लांटेशन के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से सूरत से अहमदाबाद लाया गया। इस हार्ट ट्रांसप्लांटेशन के लिए पहले हॉस्पिटल से स्टेशन तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके बाद हार्ट को अहमदाबाद के एक कार्डियक टीचिंग अस्पताल में ट्रांसप्लांट के लिए पहुंचाया गया। रेलवे के मुताबिक शुक्रवार को हुए इस पूरे घटनाक्रम में सूरत से अहमदाबाद की 250km की दूरी तय करने में वंदेभारत ने करीब 217 मिनट का वक्त लिया। स्टेशन तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर, 2 तस्वीरें… 4 एजेंसियों की मदद से बना ग्रीन कॉरिडोर रेलवे, गुजरात पुलिस, आरपीएफ और मेडिकल टीमों के बीच मजबूत तालमेल से दिल को हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अहमदाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यूएन मेहता इंस्टीट्यूट तक हार्ट को तेजी से पहुंचाने के लिए RPF और गुजरात पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया था। अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) वेद प्रकाश ने इसे भारतीय रेलवे के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने पहली बार वंदेभारत एक्सप्रेस ने हार्ट को पहुंचाकर इतिहास बना दिया है। मुख्यमंत्री बोले- ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन में हर सेकंड कीमती मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन की प्रक्रिया में हर सेकंड कीमती होता है। वंदे भारत की तेज रफ्तार के कारण ही यह प्रयास संभव हो सका। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अबतक 77 सफल हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए बधाई दी। हार्ट ट्रांसप्लांटेशन से जुड़ा नॉलेज फैक्ट ———————— ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद के युवक के सीने में धड़केगा गौरव का दिल: ब्रेन डेड आर्टिस्ट की किडनियां और लिवर इंदौर में ट्रांसप्लांट, आई बैंक को दीं आंखें मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले सतीश दवे और कविता दवे के 25 साल के बेटे गौरव को 13 जुलाई को अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ था। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन गौरव की हालत नहीं सुधरी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत दो बार मेडिकल चेकअप के बाद स्पेशलिस्ट टीम ने गौरव को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। परिवार की सहमति से गौरव का हार्ट, लिवर, किडनियां और आंखें दान की गई हैं। इसके लिए सोमवार को इंदौर में 68वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
अरविंद केजरीवाल ने वाहन मालिकों के हित में उठाया कदम:ऑटो मोबाइल कंपनियों को लिखा लेटर, कहा- एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर स्थिति स्पष्ट करें
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…
दिल्ली यूनिवर्सिटी में आपातकाल पर संगोष्ठी:लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प, युवाओं से जागरूक और सक्रिय रहने का आह्वान
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुवार को अखिल…
मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं ने पूछे तीखे सवाल:दो दिन में 800 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, सुविधाओं और कोर्स चयन पर मिली सही जानकारी
नई दिल्ली। मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ओपन हाउस सत्र का दूसरा दिन…
