2025 में पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 30% घटकर करीब 479 करोड़ रुपए रहा। विदेशी दान में भी कमी आई। यह 18% घटकर 92.8 लाख रुपए रह गया है। 2023 में घरेलू दान 681 करोड़ और विदेशी दान 1.13 करोड़ रुपए था। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में फंड में टोटल रकम 7,173 करोड़ रुपए थी। 2025 में यह 8,452 करोड़ रुपए हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में कोविड महामारी फैलने के बाद पीएम केयर्स फंड बनाया था। प्रधानमंत्री ही इस फंड के अध्यक्ष होते हैं। इस फंड में पूरी राशि दान के रूप में आती है और इसे सरकार के बजट से कोई पैसा नहीं मिलता। पीएम केयर्स में फॉरेन फंडिंग घटी कोविड में ऑक्सीजन प्लांट-वेंटिलेटर पर हुआ खर्च RTI के दायरे में नहीं पीएम केयर्स —————————– ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली-IIT में मोदी बोले- सिर्फ सवाल मत पूछिए,समाधान भी खोजें:अगले 35 साल आप जो करेंगे, वह विकसित भारत का आधार होगा नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को कई सीख दीं। उन्होंने कहा, ‘हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। इस पीढ़ी के लिए आने वाला समय और बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसलिए यह समझें कि अगले 35 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा।’ पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
E-20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा अभियान:ऑनलाइन सिग्नेचर कैंपेन किया शुरू, बोले-पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और E-20 का विकल्प दें सराकर
देशभर में E-20 पेट्रोल को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय…
अरविंद केजरीवाल बोले- चंदा चोरों का करना होगा बहिष्कार:कई चंदा चोर तो सरकार का हिस्सा हैं, अयोध्या बार एसोसिएशन के बहिष्कार का स्वागत
भगवान श्रीराम मंदिर से चढ़ावा चोरी करने वालों का वहिष्कार करने की आम आदमी पार्टी…
सुप्रीम कोर्ट में फांसी सिस्टम खत्म करने की याचिका खारिज:मौत के लिए जहरीले इंजेक्शन या गोली मारने जैसे तरीकों की मांग की गई थी
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मौत की सजा देने के लिए फांसी की मौजूदा व्यवस्था…
