आउटर दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर 5 स्थित डीएसआईआईडीसी की एक कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी 3 मंजिला इमारत में काला धुआं भर गया, जिससे अंदर सो रहे लोग फंस गए। मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर फैक्ट्री के अंदर फंसे 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। तड़के 3.16 बजे मिली सूचना दमकल विभाग को शनिवार तड़के करीब सवा तीन बजे फैक्ट्री में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना की गईं। बेसमेंट से फैली आग यह फैक्ट्री बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की दो मंजिलों में चल रही थी। आग सबसे पहले बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर में लगी, जहां कूलर में इस्तेमाल होने वाले हनीकॉम्ब पैड (कूलिंग पैड) और एक बाइक खड़ी थी। प्लास्टिक और पैड होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। सीढ़ियों पर भरा धुआं आग लगते ही पूरी बिल्डिंग में दमघोंटू धुआं भर गया। रास्ता न दिखने के कारण अंदर मौजूद मजदूर और कर्मचारी बाहर नहीं निकल पा रहे थे। दमकल की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकलकर्मियों की भारी मुस्तैदी के बाद सुबह करीब 5 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। शॉर्ट सर्किट की आशंका, पुलिस जांच में जुटी शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बवाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फैक्ट्री के कागजात व फायर सेफ्टी एनओसी की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तड़के फैक्ट्री के अंदर किस लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ।
Related Posts
गेस्ट हाउस में बदलेगा पूर्व CM केजरीवाल का बंगला:दिल्ली सरकार जल्द मंजूरी देगी, मंत्री-अधिकारी ठहरेंगे; भाजपा ने शीश महल नाम दिया था
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास रहे सिविल लाइंस स्थित फ्लैगस्टाफ रोड…
पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा छीनी:AAP का दावा- केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी, पूछा- सांसद हमारा, ये मेहरबान क्यों
आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच का विवाद और…
यूपी के कानपुर-बिजनौर में सड़कें डूबीं:छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाढ़ के हालात, बिहार के 17 जिलों में अलर्ट
छत्तीसगढ़ के बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से हुई मूसलाधार बारिश से उफान…
