करनाल में नकली सोना बेचकर ठगी करने वाली पिता-बेटी की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती पिता के साथ मिलकर नकली सोने से बनी ज्वेलरी सुनार की दुकान पर बेचती थी। आरोपियों ने शहर की कई हाई-प्रोफाइल दुकानों को निशाना बनाया। इस इस ठगी से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें युवती ज्वेलरी शोरूम पर सेल्सपर्सन को सोना दिखाती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, युवती की इसी साल जुलाई में शादी होने वाली थी। वीडियो के आधार पर जांच कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस शहर के अन्य ज्वेलर्स से भी घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पहले सिलसिलेवार पढ़िए क्या है पूरा मामला…. अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… अलग-अलग दिन निशाना बनाया इस ठगी से जुड़ी अब कई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें आरोपियों ने अलग-अलग दिन ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाया। सबसे पहले आरोपी खुशी 28 मार्च को ओपीएस ज्वेलरी शोरूम में आई। खुशी सेल्सपर्सन से बातचीत करती दिखाई दे रही है। आरोपी महिला हाथ में सोने की कुछ ज्वेलरी लेती दिखाई दे रही है। हर बार अलग व्यक्ति आया इसके बाद सेल्सपर्सन एक अंगूठी का वेट (वजन) करने लगती है। जिसे बाद में वो खुशी को ही दे देती है। इसी तरह एक अन्य सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें 30 मार्च को शोरूम में एक व्यक्ति बैठा नजर आ रहा है। सेल्सपर्सन एक पर्ची पर कुछ लिखती नजर आ रही है। सेल्सपर्सन पर्ची लेती दिखाई दी 1 अप्रैल की भी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें इस गैंग का एक अन्य साथी भी उसी शोरूम पर बैठा नजर आ रहा है। उनके पास में एक ट्रे पर सोने की कुछ ज्वेलरी भी रखी है। सेल्सपर्सन यहां भी एक पर्ची लेती दिखाई दे रही है। युवती और पिता को गिरफ्तार किया ठगी के इस पूरे स्कैंडल की शिकायत करनाल एसपी से की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती और गैंग के अंदर मेंबर्स की तलाश में छापेमारी की गई। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को युवती और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी साल 16 जुलाई में ही खुशी की शादी भी होने वाली थी। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है।
Related Posts
ओडिशा में गर्मी के चलते दोपहर में जनगणना रोकी गई:राजस्थान-UP में सड़कों पर पानी छिड़का जा रहा; देश के 16 शहरों में पारा 43°C के पार
देश के आधे से ज्यादा राज्यों में हीटवेव जारी है। बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़,…
दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों पर फूल बरसाएं:सेवा शिविरों का लिया जायजा, कहा- शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित बनाना सरकार की प्राथमिकता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कांवड़ सेवा शिविर पहुंचकर शिवभक्तों…
भोपाल में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी:आखिरी कॉल मेजर भाई को, बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने फांसी लगाकर…
