बिहार में पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें राजधानी पटना में हुईं। आंधी में 600 से ज्यादा पेड़ भी गिर गए। उत्तर प्रदेश के आगरा और जालौन में बारिश हुई, मऊ में ओले गिरे। शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के 13 जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है। राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44°C रहा। मध्य प्रदेश के रतलाम में शुक्रवार को पारा 43.5°C पहुंच गया। गुजरात के अहमदाबाद में तापमान 43.1°C और महाराष्ट्र के वाशिम में 42.8°C दर्ज किया गया देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दिन के मौसम का हाल 10 मई: 11 मई देशभर से मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें 1. राजस्थान: आंधी में टिन शेड के साथ उड़े बुजुर्ग, मौत; 3 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, 4 जिलों में बारिश का अलर्ट प्रदेश के पश्चिमी जिलों में शुक्रवार से हीटवेव का दौर शुरू हो गया। जैसलमेर और बाड़मेर में पारा 44°C पर पहुंच गया। वहीं नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर के इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। बूंदी में तेज आंधी में टिनशेड के साथ एक बुजुर्ग उड़ गए। वे सीधा 80 फीट दूर जाकर गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; जबलपुर, नर्मदापुरम-रीवा संभाग में ज्यादा असर, कल से गर्मी बढ़ेगी भोपाल, छिंदवाड़ा और रायसेन समेत 20 से ज्यादा जिलो में शुक्रवार को आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं, दिन में कई जिलों में गर्मी का असर रहा। रतलाम में पारा 43.5°C पहुंच गया. जबकि शाजापुर में 42.6°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 दिन बाद गर्मी पड़ेगी, पारा 45°C पार पहुंचेगा प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटे में आगरा, जालौन, ललितपुर और मऊ में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन बाद से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। तापमान 45°C के पार पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: आंधी-बारिश से 9 लोगों की मौत, पटना में 200 पेड़ गिरे; आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट राज्य में पिछले 10 दिनों से तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को पटना में 135kmph की रफ्तार के साथ हवा चली और बारिश हुई। कई जगह पेड़ और बिजली गिरने से राज्यभर में 9 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 20 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 5. उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत मैदानी जिलों में बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली समेत 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। शुक्रवार को उत्तरकाशी समेत 5 जिलों में बारिश हुई। वहीं, देहरादून समेत मैदानी जिलों में दिन में गर्मी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला- PIL अब पैसा इंटरेस्ट लिटिगेशन बनी:सबरीमाला केस में वकीलों ने याचिका लगाई; जज ने कहा- अपने लोगों के लिए काम करें
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (जनहित याचिका) अब प्राइवेट इंटरेस्ट…
ममता बोलीं- हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें:चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, भाजपा का वादा-बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देंगे
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर…
राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार पहुंचेगा:MP में पारा 1°C से 5.4°C तक बढ़ा, हीटवेव नहीं; आंध्रप्रदेश में 5 दिन तूफान का अलर्ट
देशभर में गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर में दिन का तापमान…
