दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है। फ्लरिश स्टे होटल दिल्ली के मालवीय नगर में है। इस इलाके में 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। इनमें से तीन होटल फ्लरिश स्टे, फ्लरिश इन गेस्ट हाउस और ग्रीन रेजीडेंसी, लोकेश बजाज एक पार्टनर के साथ मिलकर चला रहा है। तीनों होटल 100 मीटर के दायरे में हैं। फ्लरिश इन गेस्ट हाउस घटना वाली जगह से 100 मीटर दूर है। इसमें बेसमेंट के अंदर 5 कमरे और किचन है। यहां कोई फायर एक्सटिंग्विशर नहीं मिला और ना ही वेंटिलेशन का इंतजाम है। ग्रीन रेजीडेंसी होटल की 3 तस्वीरें… इतना संकरा बेसमेंट कि एक बार में एक व्यक्ति ही निकल सकता है इसके बेसमेंट में एंट्री और एग्जिट के लिए एक संकरा सा गेट है, जिसमें एक बार में एक व्यक्ति ही निकल सकता है। इमरजेंसी एग्जिट का इंतजाम नहीं है। एक व्यक्ति के आने-जाने लायक कॉरिडोर है और इसी से कमरों में जाने का रास्ता है। बेसमेंट के ऊपर 3 फ्लोर हैं। हर फ्लोर पर 6-6 कमरे हैं। हर फ्लोर के बाहर दो-दो फायर एक्सटिंग्विशर लगे हैं, लेकिन ये किस हाल में हैं, ये कंफर्म नहीं। ऊपर के फ्लोर पर भी वेंटिलेशन नहीं है। विंडो में फिक्स ग्लास लगे हुए हैं, जिसे इमरजेंसी में तोड़ने के सिवाय भागने का कोई रास्ता नहीं है। पूरा होटल खाली पड़ा था। अंदर कोई स्टाफ नहीं मिला। होटल के एक कमरे में रुके बुजुर्ग मिले, लेकिन वो बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हुए। होटल का मालिक हिरासत में फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज होने के बाद लवकेश बजाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद पुलिस उसके घर पहुंची थी। लेकिन, लवकेश परिवार समेत घर से गायब था। दिल्ली पुलिस ने लवकेश के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। अब फ्लरिश स्टे होटल में आग की 3 तस्वीरें… —————– दिल्ली होटल हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… दिल्ली में 6 मंजिला होटल में आग, 21 की मौत: इनमें बांग्लादेश-अफ्रीकी देशों के 17 नागरिक दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक हैं। जो बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के हैं। मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। पूरी खबर पढ़ें… आग से बचने पांचवीं मंजिल से कूदे लोग:कुछ चिल्लाते रहे, कुछ ने खिड़की तोड़कर जान बचाई; दिल्ली हादसे की 13 PHOTOS दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली की होटल में आग पर वर्ल्ड मीडिया:अलजजीरा ने लिखा- भारतीय इमारतों में सुरक्षा इंतजाम नहीं दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है। हादसे में 21 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 17 विदेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हाईवे डूबा, घरों में पानी:यूपी के गाजियाबाद में ओले गिरे, MP-बिहार में बारिश; राजस्थान में तापमान 40°C से नीचे
उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को…
गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी…
दिल्ली में लाठी- डंडों से पीटकर युवक की हत्या:पिता को अपशब्द कहने को लेकर हुआ विवाद, नाबालिग समेत तीन अरेस्ट
नई दिल्ली। द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में पिता को अपशब्द कहने से नाराज एक…
