भारत से दक्षिण-कोरिया तक 7000KM लंबी बादलों की बेल्ट:गुजरात के उमरगाम में 43 इंच बारिश, महाराष्ट्र के पालघर में बाढ़ जैसे हालात, कई ट्रेनें कैंसिल

नई सैटेलाइट इमेज में भारत के हिमालय से दक्षिण कोरिया तक 7 से 10 हजार किलोमीटर लंबी बादलों की बेल्ट दिखाई दे रही है। इससे पूरे देश में भारी बारिश हो रही है। इसी वजह से देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% बारिश हुई है। इसे मानसून कन्वर्जेंस जोन कहा जाता है। यह तब बनी जब हिंद महासागर से आई नमी भरी हवाएं एशिया की तरफ आईं। इस वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और गुजरात में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है। गुजरात के दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। उमरगाम तालुका में पिछले 24 घंटों में 43 इंच बारिश दर्ज की गई है। इससे निचले इलाके डूब चुके हैं। सैटेलाइट इमेज से समझिए बादलों की बैल्ट को महाराष्ट्र के तटीय पालघर जिले में बाढ़ के हालात हैं। दहानू और तलासरी तहसीलों के कई गांवों का संपर्क टूट गया है। पश्चिम रेलवे ने एहतियात के तौर पर घोलवड़ और उमरगाम स्टेशनों के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया है। रेलवे के मुताबिक, इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चलेंगी। यूपी में आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। उधर, असम में बाढ़ से 6.53 लाख लोग प्रभावित हैं। 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक मृतकों की संख्या 41 पहुंच गई है। गुजरात में बाढ़ की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version