मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में गुरुवार सुबह से देर शाम तक 61 जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश महोबा में दर्ज की गई। वहीं, नेपाल में बुधवार सुबह आई बाढ़ के बाद 6 लाशें बहकर यूपी आईं। इनमें 2 महिलाएं हैं। किसी की पहचान नहीं हो पाई है। नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। खगड़िया में गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर बर रही हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। शिमला मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड्स और भारी बारिश के चलते राज्य में 70 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें:मलबे से 2 साल के मासूम का शव निकाला; नगालैंड की लैंडस्लाइड में 8 की मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। बाढ़-लैंडस्लाइड में अब तक…
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में राजभाषा अधिकारियों की मीटिंग:सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रयोग जोर, लक्ष्यों को समय से पूरा करने का आह्वान
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) दिल्ली मध्य-1 की…
पंजाब- एअर इंडिया फ्लाइट एक सफर में दो बार फंसी:पहले तकनीकी खराबी से 15 मिनट बाद दिल्ली लौटी, फिर बारिश से पहली बार में नहीं हुई लैंडिंग
दिल्ली से हलवारा आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-481 शनिवार को एक ही यात्रा…
