देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सतना में भारी बारिश से चित्रकूट की गुप्तगोदावरी में पानी बढ़ गया है। वहीं, डिंडौरी में भारी बारिश हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं। 12 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है। पन्ना के बृजपुर क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हैं। बिहार के 11 जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 88 सड़कें बंद हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 32, कुल्लू में 25 और सिरमौर में 10 सड़कें बंद हैं। कसौली और परवाणू में जगह-जगह पेड़ गिरने और घरों में में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ है। ओडिशा में सुवर्णरेखा और बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसका असर बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, मयूरभंज और क्योंझर जिलों में पड़ा है। 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। उत्तराखंड में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई। इनमें दो साल का बच्चा और दिल्ली की 25 साल की महिला शामिल हैं। भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गईं और तेज बारिश के कारण नदियों-नालों का पानी बढ़ गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
हरियाणवी रागनी सिंगर की अनोखी कांवड़ यात्रा:90 साल की सास को बैठाकर 250 KM पैदल चल रहीं; 84 कोस की परिक्रमा कर चुकीं
सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार हरियाणा की हरियाणवी रागनी सिंगर काजल चौधरी अपनी…
9 राज्यों में आंधी-बारिश, एमपी में गोदाम की छत उड़ी:यूपी में पेड़ गिरे; कश्मीर में लैंडस्लाइड से डोडा-किश्तवाड़ रोड बंद
भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शनिवार को तेज हवाओं के साथ…
DU एडमिशन में फंसे 20 हजार छात्र:CBSE री-इवैल्युएशन में देरी, सीटें फुल होने का डर; यूनिवर्सिटी ने कहा- पैनिक न हों, मिलेगा मौका
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने सत्र 2026-27 के लिए अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल…
