मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया है। शुक्रवार को भोपाल समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौमस विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के चलते 15 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा। बिहार में लगातार बाढ़ के हालात हैं। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। यूपी में गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 54 जिलों में बारिश हुई। राजस्थान में मानसून एक फिर से एक्टिव हो गया है। अलवर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बरसात से कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
सशक्तिकरण की नई मिसाल:दिल्ली की 16 साल की छात्रा ने बनाया ‘सखीसेतु’ ऐप; इसमें पीरियड ट्रेकर, गर्भवती महिला की सेहत का रिकॉर्ड जैसी सुविधाएं
द्वारका के बाल भारती पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की 16 साल की छात्रा ने…
दिल्ली के भविष्य का रोडमैप है मास्टर प्लान- सांसद बिधूड़ी:13 हजार सील दुकानों को डी-सील करने की मांग, बैठक में मिला समर्थन
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान-2047 पर चर्चा के लिए दिल्ली के सांसदों और विधायकों…
MP-राजस्थान में मानसून फिर एक्टिव:हिमाचल में 66 लोगों की मौत; गुवाहाटी में लैंडस्लाइड, असम बाढ़ से 1.7 लाख लोग प्रभावित
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। पिछले दो दिनों…
