ममता बोलीं- हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें:चुनाव आयुक्त को लिखा लेटर, भाजपा का वादा-बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देंगे

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच TMC ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि उसके नेताओं को निशाना बनाकर उनकी गाड़ियों की जांच कराई जा रही है। सीएम ममता बनर्जी ने भी दावा किया कि बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की जांच करने की कोशिश की। उन्होंने कहा—अगर हिम्मत है तो रोज मेरी गाड़ी चेक करें। भाजपा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में मातृशक्ति भरोसा कार्ड लॉन्च किया। सरकार बनने पर राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3,000 देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में सुवेंदु अधिकारी और स्मृति ईरानी मौजूद रहीं। बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। चुनाव से जुड़े आज के 3 अपडेट्स… 1. अमित शाह ने बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली की। कहा, ‘गुजरात और केंद्र में 24 साल तक शासन करने वाले नरेंद्र मोद पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। TMC ने नौकरी घोटाले में जो 300 करोड़ रुपए हड़प लिए हैं, उन्हें हम ब्याज सहित वापस वसूल करेंगे।’
2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव प्रचार के लिए पूर्वी वर्धमानपुर पहुंची। यहां इन्होंने हथकरघा कारीगर सुकुमार हलदर के घर खाना खाया।
3. चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘हर मतदाता अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए घर से मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।’ राज्यों में चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *