देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों और मध्य भारत में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान 45°C रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को देश के 10 सबसे गर्म शहरों में यूपी का बांदा 44.6, तेलंगाना का आदिलाबाद 44.3, महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती 44.2 और मध्य प्रदेश का रतलाम 44°C भी शामिल रहा। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 43°C से ज्यादा रहा। यानी मई से पहले ही तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। दरअसल इन राज्यों में लगातार तीसरे दिन पारा 40°C से ज्यादा है। झारखंड के रांची में चिड़ियाघर के जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाए गए हैं। ओडिशा के 9 जिलों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… अब मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात पूर्वोत्तर के 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश भी का अलर्ट है। वहीं दक्षिणी राज्य कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी और गांदरबल के सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 20 अप्रैल: 21 अप्रैल: राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 18 शहरों में झुलसाने वाली गर्मी, चूरू-चित्तौड़गढ़ में पारा 42 °C से ज्यादा 18 शहरों में शनिवार को तापमान 40 से 43 °C के बीच दर्ज हुआ। चूरू और चित्तौड़गढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहे, यहां पारा 42 °C से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में 2 से 3 °C सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही अगले 3-4 दिन राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 3 जिलों में लू, 6 में बारिश का अलर्ट, रतलाम-उमरिया में पारा 44 °C पार प्रदेश में मौसम ने ‘यू-टर्न’ लिया है। शनिवार को गर्म हवा और तेज गर्मी के साथ कई जिलों में बादल भी छाए रहे। रतलाम-उमरिया में पारा रिकॉर्ड 44 °C से ज्यादा रहा। रविवार को 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का अलर्ट है। हालांकि मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: लू का अलर्ट, बांदा लगातार चौथे दिन सबसे गर्म, पारा 44.6°C प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा देश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां लगातार चौथे दिन तापमान 44°C से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और आसपास के जिलों में लू (हीट-वेव) का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर.. बिहार: 7 जिलों का तापमान 40°C के पार, रोहतास 42.2°C के साथ सबसे गर्म प्रदेश के 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। 42.2 डिग्री तापमान के साथ रोहतास सबसे गर्म जिला रहा। 20 से 24 अप्रैल के बीच दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। हालांकि 25 से कुछ जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में 45°C पहुंचा पारा, आज रात में भी लू चलेगी लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को राजनांदगांव जिले में तापमान 45 °C तक पहुंच गया। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के इलाकों में अगले 2 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में आज रात को भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: अप्रैल में ही भीषण गर्मी, आज पलामू, कोडरमा सहित 7 जिले में लू की चेतावनी प्रदेश में अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को मेदिनीनगर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, पलामू, कोडरमा, हजारीबाग और जमशेदपुर में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… ओडिशा: 15 जिलों में पारा 40 °C पार, 9 जिलों में स्कूल बंद राज्य के 9 जिलों संबलपुर, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, झारसुगुड़ा, बौध, मयूरभंज, बोलांगीर, सुवर्णपुर और कालाहांडी में 23 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज, आंगनवाड़ी और टेक्निकल इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने रात में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज दोपहर या शाम के समय मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा और कंधमाल में आंधी-तूफान की आशंका है। पंजाब: 18 शहरों का तापमान 35 डिग्री के पार:41°C के साथ बठिंडा सबसे गर्म पंजाब और चंडीगढ़ में गर्मी तेज होती जा रही है। बठिंडा में तापमान 41.1 डिग्री तो चंडीगढ़ में 40.0 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से 24 अप्रैल तक मौसम ड्राई रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर…
महाराष्ट्र के वर्धा और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में तापमान 45°C:छत्तीसगढ़-ओडिशा-झारखंड में रात में लू का अलर्ट, यहां लगातार तीसरे दिन पारा 40°C से ज्यादा
