देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में जेनिथ वाटरफॉल में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया, जिसमें 100 टूरिस्ट फंस गए। उन्हें रस्सी की मदद से निकाला गया। नालासोपारा में सड़क पर पानी भरने से 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं। मुंबई में अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-NCR में रविवार को अचानक मौसम बदलने के बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। गुजरात के जूनागढ़ में कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। भावनगर में एक कार पानी में बह गई। बिहार में मानसून एक्टिव है। कोसी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के साथ कटाव शुरू हो गया है। तेज कटाव के कारण रविवार को खगड़िया जिले के शिशवा गांव के छह घर नदी में समा गए, जबकि कई अन्य मकान अभी भी कटाव के मुहाने पर हैं। मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है… देशभर से बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली जिमखाना क्लब- हाईकोर्ट का केंद्र को नोटिस:कोर्ट में बोली सरकार- जबरदस्ती नहीं कराया जाएगा खाली; 8 हफ्ते में जवाब मांगा
दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को राहत की सांस ली, जब केंद्र ने…
थरूर बोले- जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार:वहां मुझे पॉजिटिव महसूस हुआ; कांग्रेस में नाराजगी, कहा- लोगों से मिलकर जमीनी हकीकत समझते
कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपने बयान के कारण एक बार फिर अपनी ही पार्टी के…
भास्कर अपडेट्स:TMC के पूर्व राज्यसभा सदस्य व नेता डाक्टर नेता शांतनु सेन ने पार्टी से इस्तीफा दिया
पूर्व राज्यसभा सांसद शांतनु सेन ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता के…
