दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पालम विधानसभा के द्वारका सेक्टर-7 स्थित एयर फोर्स एवं नेवल ऑफिसर्स एन्क्लेव में 500 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। राजधानी की सबसे बड़ी आवासीय सौर परियोजनाओं में शामिल यह प्लांट करीब 375 घरों की बिजली जरूरतों को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा से पूरा करेगा। इस मौके पर दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, पालम के विधायक कुलदीप सोलंकी, पूर्व विधायक धर्मदेव सोलंकी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सौर ऊर्जा को नई गति मिली है और दिल्ली सरकार भी स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा आत्मनिर्भरता तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार की संयुक्त योजनाओं के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर लगाने पर एक लाख रुपये से अधिक की सब्सिडी दी जा रही है। रेखा गुप्ता ने बताया कि करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बने इस प्लांट को केंद्र सरकार से 90 लाख रुपये और दिल्ली सरकार से 10 लाख रुपये की सब्सिडी मिली है। परियोजना शुरू होने से एन्क्लेव का मासिक बिजली बिल लगभग 12 लाख रुपये से घटकर 6 लाख रुपये रह जाएगा, जिससे सालाना करीब 72 लाख रुपये की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल बिजली बचत का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मॉडल दिल्ली की अन्य आवासीय सोसायटियों और संस्थानों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
Related Posts
लोकसभा सीटें 545 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव:2029 से लागू होगा, महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा, सीटें बढ़ाने पर दक्षिणी राज्यों का विरोध
केंद्र सरकार लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी कर रही है।…
बच्चों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बढ़ती उम्र का मतलब अपमान-असुरक्षा नहीं; हाईकोर्ट का फैसला पलटा
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार कहा कि बुजुर्ग माता-पिता को अपने घर में सम्मान और सुरक्षा…
दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से 6 शव निकले:बेसमेंट में तोड़फोड़ से 5 मंजिला इमारत गिरी: स्निफर डॉग और कैमरे से दबे लोगों की तलाश
दिल्ली में रविवार दोपहर 1.30 बजे एक 5 मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में…
