मानसून कमजोर, देश के 40% हिस्से में बारिश की कमी:राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात-कर्नाटक के ऊपर बादल नदारद; 7 दिन से तेलंगाना में अटका मानसून

जून के तीसरे सप्ताह में भी मानसून देश के बड़े हिस्से को कवर नहीं कर पाया है। 17 जून की सुबह ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक के ऊपर मानसूनी बादल नहीं हैं। इन राज्यों में आसमान साफ दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 723 जिलों में से सिर्फ 103 में ही सामान्य बारिश हुई है। यानी, देश के 40% हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में मजबूत लो-प्रेशर एरिया का न बनना है। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद मानसून 13 दिन में 19 राज्यों तक पहुंच चुका है। पिछले 7 दिन से यह तेलंगाना के भद्राचलम में अटका हुआ है। इसी वजह से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बारिश में देरी हो गई है। मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून देशभर में प्री-मॉनसून एक्टिव, मौसम की 4 तस्वीरें… अधिकतर जगह बारिश नहीं, लेकिन गर्मी से राहत मानसूनी बारिश भले ही न हुई हो, लेकिन प्री-मॉनसून एक्टिविटीज और लोकल सिस्टम्स की वजह से देश के अधिकांश राज्यों में पारा 40°C या इससे नीचे बना हुआ है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में हीटवेव से राहत मिली है। नीचे मैप में देखिए देशभर में पारे की चाल… अगले दो दिन के मौसम का हाल 18 जून: 19 जून: जेट स्ट्रीम कमजोर होने पर आगे बढ़ेगा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक, जेट स्ट्रीम का मौजूदा पैटर्न कमजोर होने पर मानसूनी हवाएं तेज होंगी। अगले 4-5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की परिस्थितियां बन सकती हैं। जेट स्ट्रीम वायुमंडल की ऊपरी परतों में बहने वाली अत्यंत तेज हवाएं हैं। ये आमतौर पर पृथ्वी की सतह से करीब 8 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई होती है। ये मानसूनी बादलों और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ को प्रभावित करती हैं। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थानः जयपुर, भरतपुर और कोटा समेंत 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश से गर्मी कम हो गई है। बुधवार को भी 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के जिलों के लिए आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेशः जून में 35% काम बारिश हुई, अगले हफ्ते मानसून एंट्री संभव मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री अब 21 से 23 जून के बीच होने का अनुमान है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो तेलंगाना के भद्राचलम में मानसून एक सप्ताह से अटका हुआ है। इस वजह से एमपी के साथ छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में यह लेट हो गया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: मानसून थमा, कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में बिहार समेत पूरे देशभर में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। नतीजा प्रदेश के कई जिले तेज धूप और उमस भरी गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को पटना समेत 7 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें… 4. हरियाणाः सिरसा, हिसार और जींद समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण समय से पहले मानसून का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 20 जून तक बारिश का दौर इसी प्रकार बना रहेगा। आज प्रदेश के सिरसा, हिसार और जींद समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 5. उत्तराखंडः 5 जिलों में बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में तापमान 3°C तक बढ़ेगा उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 6. पंजाब: 16 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन औक कपूरथला समेत पंजाब के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version