नई दिल्ली। मिरांडा हाउस कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ओपन हाउस सत्र का दूसरा दिन छात्राओं और अभिभावकों की भारी भीड़ के नाम रहा। सीयूईटी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे 200 से अधिक अभ्यर्थी अपने माता-पिता के साथ कॉलेज पहुंचे। दिल्ली-एनसीआर से लेकर बिहार और प्रयागराज तक से आई छात्राएं कॉलेज के शैक्षिक माहौल, लैब और लाइब्रेरी देखकर काफी उत्साहित दिखीं। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. बिजयलक्ष्मी नंदा और गवर्निंग बॉडी के सदस्यों ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्राओं ने विशेष रूप से कट-ऑफ, नॉर्मलाइजेशन सीएसएएस पोर्टल और सब्जेक्ट मैपिंग पर सवाल किए। पाठ्यक्रम और हॉस्टल आवंटन वहीं, चार वर्षीय बीएससी-बीएड पाठ्यक्रम और हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया भी चर्चा का केंद्र रही। प्रो बिजयलक्ष्मी नंदा ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि छात्राएं पूरी पारदर्शिता के साथ प्रवेश प्रक्रिया को समझें। ये सत्र उन्हें सही कोर्स और अपने भविष्य का चुनाव करने में मददगार साबित हो रहे हैं। कॉलेज की वर्तमान छात्राओं ने इंटर्नशिप और सोसायटियों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। शेष सत्र 19 और 22 जून को होंगे, जिसके लिए कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण जारी है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज की
दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।…
राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं:सोना न खरीदें, विदेश न जाएं जैसी 7 अपीलें उपदेश नहीं; नाकामी के सबूत
राहुल गांधी ने सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए…
असम के 126 विधायकों में से 63 दोबारा जीते:107 MLA करोड़पति, बदरुद्दीन की संपत्ति ₹226 करोड़; कांग्रेस के 16 विधायकों पर क्रिमिनल केस
असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। 126 विधायकों में से आधे विधायक यानी…
