जेल में बंद प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) चीफ मोहम्मद यासीन मलिक ने कश्मीरी पंडित महिला की हत्या के मामले में अपनी भूमिका से इनकार किया है। यासीन ने 25 पेज का हलफनामा दायर किया है, जिसमें उन्होंने कोर्ट से अपने लिए फांसी की मांग की है। यासीन मलिक फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर सरला भट की हत्या का आरोप है। हालांकि मलिक ने खुद को बेगुनाह बताया है, लेकिन केस लड़ने से इनकार करते हुए मौत की सजा की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि उन पर लगे आरोप असली पुलिस जांच के बजाय मनगढ़ंत कहानी जैसे लगते हैं। यह केस उन्हें फंसाने के लिए दशकों बाद बनाया गया था। मलिक का यह हलफनामा तब आया है जब स्टेट इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (SIA) ने 29 जून को सरला भट की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल की। पत्नी को भी तलाक देने की बात लिखी 60 साल के मलिक ने हलफनामे में अपनी पत्नी मुशाल हुसैन से शादी खत्म करने का फैसला भी बताया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह लंबी कैद और पिछले 8 साल से परिवार से बातचीत न कर पाना है। यासीन ने कहा कि उन्हें फोन कॉल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा नहीं दी गई। मलिक ने हलफनामे में अपनी पत्नी के लिए लिखा, “फांसी पर चढ़ने से पहले, मैंने हमारे निकाह के बंधन से तुम्हें अलग करने का फैसला किया है। मैं नहीं चाहते कि तुम अपनी बाकी जिंदगी मेरे हालात का बोझ ढोते हुए, विधवा बनकर बिताओ।” मलिक ने अपनी बेटी रजिया सुल्ताना को सलाह दी कि वह हर दिन 5 मिनट के लिए अपने दादा-दादी से बात करे। उन्होंने लिखा है- “मेरी डेथ सेल (मौत की कोठरी) में सिर्फ मैं और तुम्हारी तस्वीर है। तुम्हारी तस्वीर के जरिए, मुझे दिन के चौबीसों घंटे तुम्हारे साथ होने का एहसास होता है।” यासीन के हलफनामे में लिखी बड़ी बातें… ——————————– ये खबर भी पढ़ें… 36 साल पुराने कश्मीरी पंडित मर्डर-केस में SIA की छापेमारी:1990 में आतंकियों ने पिता-पुत्र की हत्या की थी, शव पेड़ से लटके मिले थे जम्मू-कश्मीर में स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने बुधवार को 1990 के कश्मीरी पंडित पिता-पुत्र हत्याकांड में 9 जगह तलाशी ली। इनमें जम्मू, बारामूला, शोपियां, अनंतनाग शामिल हैं। मामला कश्मीरी पंडित लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता सरवनंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र कौल के अपहरण और हत्या से जुड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म, पारा 46.8°C:यूपी, हरियाणा, पंजाब और बिहार में बारिश का अलर्ट, चार धाम यात्रियों से यात्रा टालने की अपील
राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है। रविवार को चारों राज्यों के…
चंडीगढ़ पुलिस दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची:नोटिस थमाया, मिसलीडिंग VIDEO डालने से जुड़े केस की इन्वेस्टिगेशन जॉइन करने का आग्रह
चंडीगढ़ पुलिस की टीम दिल्ली में राइटर मधु किश्वर के घर पहुंची। टीम ने उन्हें…
डीयू एडमिशन: मिरांडा हाउस के ओपन हाउस में उमड़ी भीड़:150 से ज्यादा अभ्यर्थी पहुंचे, विशेषज्ञ बोले-सही मार्गदर्शन से ही बेहतर होगा दाखिले का फैसला
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के सीएसएएस फेज-2 में प्रेफरेंस लिस्ट भरने की शुरुआत…
