यूपी, बिहार और महाराष्ट्र में आंधी-बारिश से 22 की मौत:राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार; यूपी के संभल में दिन में छाया अंधेरा

देशभर में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। राजस्थान में मंगलवार को चार जिलों में 45°C से ज्यादा तापमान रहा। बाड़मेर लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां 48.3°C तापमान दर्ज किया गया। फलोदी, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में पारा 45 से 46°C के बीच रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को दिन में अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ धूलभरी आंधी चली। राज्य के 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। बदायूं में आंधी-बारिश से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं बरेली में तेज आंधी के चलते एक महिला की जान चली गई। हरदोई में दीवार गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उन्नाव में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। बिहार के जमुई और बांका में बिजली गिरने से एक बच्चा समेत 5 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के सांगली में तेज आंधी के कारण एक मंदिर की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, केरल के मलप्पुरम में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। देशभर में गर्मी और हीटवेव का हाल मैप में देखिए अगले दो दिन मौसम का हाल 14 मई: 15 मई: इस हफ्ते अंडमान-निकोबार पहुंच सकता है मानसून भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस हफ्ते के आखिर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तक पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अभी उसी इलाके में सक्रिय है। इसके साथ जुड़ा चक्रवाती घेरा समुद्र तल से करीब 4.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों में यह सिस्टम और मजबूत हो सकता है। आमतौर पर मानसून 20 मई के आसपास अंडमान-निकोबार पहुंचता है। मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है। इसके साथ ही देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन की शुरुआत मानी जाती है, जो सितंबर तक चलता है। देशभर से मौसम से जुड़ी 5 तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें 1. राजस्थान: सीजन में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, बाड़मेर लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर, घर से न निकलने की सलाह बाड़मेर लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 48.3°C रहा। ये सीजन का अब तक का सबसे अधिक टेम्प्रेचर है। मौसम विभाग ने बुधवार को 3 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। दिन के समय लोगों को घर से नहीं निकलने की भी एडवाइजरी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: इंदौर-उज्जैन संभाग में अगले 4 दिन हीट वेव, 11 जिलों में अलर्ट; भोपाल-नर्मदापुरम में भी असर रहेगा प्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 में से 11 जिलों में अगले 4 दिन तक लू की चपेट रहेंगे। भोपाल और नर्मदापुरम में भी हीट वेव चलेगी। मंगलवार को निवाड़ी जिले के बीजौर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वहीं, रतलाम में 46.5°C पारा दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: संभल में दिन में अंधेरा छाया, मेरठ में तेज बारिश; कल से 4-5°C तक बढ़ेगा पारा प्रदेश के संभल में बुधवार को सुबह 10 बजे दिन में अंधेरा छा गया। धूलभरी आंधी चली। तेज हवा के साथ बारिश भी हुई। मेरठ में भी तेज बारिश हुई। आज 38 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। पूर्वी यूपी में ओले भी गिर सकते हैं। मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां 43.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: 19 जिलों में अलर्ट बारिश का अलर्ट; आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 5 की मौत, कैमूर में पारा 41°C पहुंचा मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घटें में कटिहार, गयाजी और जहानाबाद समेत 5 जिलों में तेज बारिश हुई। जमुई में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कैमूर में पारा 41°C दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. हिमाचल प्रदेश: तीन जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, मई में सामान्य से 35% अधिक बारिश प्रदेश में मई महीने में अब तक समान्य से 35% अधिक बारिश हुई है, जो औसत से 9% ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन भी बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं है। आज कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट है। इस दौरान 50-60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 6. पंजाब: 3 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, दो जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंचा, फरीदकोट सबसे गर्म प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। दो जिलों में तापमान 40°C के पार पहुंच गया। फरीदकोट में सबसे ज्यादा 43°C और बठिंडा में 40.1°C तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40-50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी। पूरी खबर पढ़ें… 7. उत्तराखंड: उत्तरकाशी-चमोली समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी; मैदानी इलाकों में ओले गिरने की आशंका प्रदेश के सभी जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने उत्तकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। 4200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में ओले गिरने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version