यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। 4 लाख की आबादी प्रभावित है। फर्रुखाबाद में 10 दिन में 15 मकान गंगा में समा चुके हैं। गुरुवार को 22 शहरों में बारिश का अलर्ट है। बिहार में मानसून सक्रिय है। राज्य में 9 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं, जिससे 13 जिलों में 34 लाख लोग बाढ़ से घिरे हुए हैं। वहीं, अररिया जिले के तरोना में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में मानसून ने एक फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम विभाग ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है। शुक्रवार से पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव होगा, जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर रहेगा। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 से 12 सितंबर तक देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में तेज बारिश की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
दक्षिणी दिल्ली में सफाई व्यवस्था का आयुक्त ने लिया जायजा:अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश, एफसीटीएस में पुराने कचरे की सफाई के आदेश
दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने शुक्रवार को दक्षिण क्षेत्र का दौरा कर सफाई…
राजस्थान-एमपी में पारा 42°C के पार:यूपी में 44°C के साथ बांदा सबसे गर्म; महाराष्ट्र के वर्धा में स्कूल बंद, छत्तीसगढ़ में छुट्टियों के आदेश
राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़, दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पिछले दो…
प्रियंका का प्रह्लाद जोशी पर कमेंट, संसद में हंगामा:रिजिजू बोले– शिक्षामंत्री का चरित्र हनन करने की कोशिश, माफी मांगें; प्रियंका का जवाब– सबूत दूंगी
लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की…
