15 दिन बाद आगे बढ़ा मानसून, छत्तीसगढ़ में एंट्री:राजस्थान में ओले गिरे, MP-यूपी में हीटवेव का अलर्ट; तमिलनाडु में बवंडर

15 दिन से छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर अटका मानसून सोमवार को आगे बढ़ा है। इसकी दंतेवाड़ा के रास्ते में राज्य में एंट्री हो गई है। बस्तर संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम ने मानसून को आगे बढ़ने में मदद की है। इसके साथ ही मानसून ने महाराष्ट्र के भी कई और इलाकों को कवर किया है। इसके 25 जून के बाद मध्य प्रदेश में एंट्री करने की संभावनाएं हैं। तमिलनाडु के थूथूकोडी में रविवार को बवंडर आया। पहले इसे टॉरनेडो बताया गया था। लेकिन IMD ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि थूथुकुडी की घटना लोकल कन्वेक्टिव वॉर्टेक्स यानी धूल का बवंडर थी। रविवार को मेघालय में भारी बारिश हुई। खासी हिल्स जिले के मॉसिनराम में 24 घंटे में 530 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी एक रात में यहां जितनी बारिश हुई, उतनी जोधपुर-बीकानेर में 6 महीने में होती है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को ओले गिरे। वहीं, एमपी के 5 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में लू चल सकती है। बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रही हवाओं की सैटेलाइट इमेज तमिलनाडु का बवंडर (कन्वेक्टिव वॉर्टेक्स) क्या था और क्यों बना दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ लाइन मौजूद थी। लो प्रेशर के कारण थूथुकुडी में गरज-चमक वाले क्यूम्यूलोनिंबस बादल बने। ऊपर की ओर उठ रही तेज हवाओं से एयरपोर्ट के आसपास धूल उड़ने लगी। फोटो-वीडियो में जो फनल जैसी संरचना दिखाई दे रही है, वह सीबी क्लाउड के नीचे चलने वाली ताकतवर हवा थी। इसने हवा का एक लंबा खंभे जैसी घूमती हुई आकृति बनाई, जो बादलों तक जाती दिख रही थी। देशभर से मौसम की तस्वीरें… गर्मी से जूझ रहे 8 राज्य, विदर्भ में रात में भी लू चल रही उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में तापमान 40-42°C के बीच है। तेलंगाना, बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-अलग इलाकों में भी तापमान इसी रेंज में है। विदर्भ के 8 जिलों में लगातार गर्मी के कारण रातें भी गर्म हो रही हैं। यहां रात में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 42.6 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कानपुर, वाराणसी, बहराइच और प्रयागराज में भी पारा 42 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। राजस्थान के श्रीगंगानगर और हरियाणा के रोहतक में भी पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा। इधर, देश में मानसून की बारिश के रिकॉर्ड के 126 साल के इतिहास में दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा है। 21 जून तक 57.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 42.2% कम है। इससे पहले 2009 में पूरे जून में कोटे से 49% कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इससे मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में खेती पर बुरा असर पड़ा था। मानसून अटकने के कारण क्या हुआ, 4 पॉइंट में जानें अगले 2 दिन के मौसम का हाल 23 जून: 24 जून: राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: आज 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; श्रीगंगानगर में ओले गिरे, जयपुर-चूरू में 1 इंच बारिश दर्ज प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। रविवार को बीकानेर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में सुबह से शाम तक बारिश हुई। जयपुर और चुरू में 1 इंच तक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान श्रीगंगानगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: जबलपुर समेत 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; 25 जून के बाद मानसून की एंट्री होगी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू) और गर्मी वाला मौसम रहेगा। मानसून की एंट्री 25 जून के बाद हो सकती है। अगले 4 दिन तक जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, उमरिया और डिंडौरी में दिन में गर्म हवाएं चलेंगी, जबकि शाम के बाद आंधी-बारिश होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 38 शहरों में हीटवेव का अलर्ट, 5 जिलों में बारिश की चेतावनी; प्रयागराज में तापमान 42°C पार राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से गर्मी बढ़ गई है। आज 38 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। वहीं, 5 जिलों में बारिश हो सकती है। रविवार को ज्यादातर जिलों में तेज धूप रही। प्रयागराज 42.5°C और वाराणसी 42.4°C तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म जिले रहे। बहराइच में 42°C और झांसी में 41.8°C तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना में देर रात बारिश हुई; कैमूर में तापमान 41°C के पार मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान 60kmph तक की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। रविवार को पटना में देर रात बारिश हुई। वहीं, 41.6°C के साथ कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें… 5. पंजाब: पेड़ टूटने से डेयरी संचालक की मौत, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट राज्य के 12 जिलों में आज आंधी-बारिस का अलर्ट है। इस दौरान 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। रविवार रात चंडीगढ़ के साथ मोहाली, जालंधर और लुधियाना में बारिश हुई है। फाजिल्का के अबोहर में तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से डेयरी संचालक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 6. उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी; 5 शहरों में बारिश हुई उत्तराखंड के देहरादून और नैनीताल समेत 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इससे पहले रविवार को 5 जिलों में बारिश हुई, जिनमें उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और चम्पावत शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version