राष्ट्रपति ने तीर चलाकर दिल्ली में रावण दहन किया:मोदी बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, जनकल्याण; इंद्रप्रस्थ के दशहरा मैदान में रावण जलाया

पीएम मोदी दशहरा के मौके पर दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां रामलीला में शामिल कलाकारों की आरती उतारी। फिर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। उधर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। अमित शाह ने पंजाब के लुधियाना में रिमोट का बटन दबाकर रावण का पुतला दहन किया। हरियाणा के पंचकूला में 221 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। यह देश में सबसे ऊंचा रावण का पुतला बताया जा रहा है। वहीं, दिल्ली में रावण के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version