लोकसभा की मानसून सत्र की आखिरी बैठक गुरुवार को पहली बार वंदे मातरम् से शुरू हुई। इस दौरान पीएम मोदी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूरा सदन मौजूद था। राष्ट्रगीत के छह अंतरे बजाए गए। इसके बाद लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और मानसून सत्र खत्म हो गया। राज्यसभा भी राष्ट्रगीत के साथ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई इसके पहले विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित ‘शुद्धिकरण’ का मुद्दा उठाया। यह कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 को वहां कांग्रेस अध्यक्ष की रैली के बाद किया गया था। स्पीकर की चाय पार्टी का बहिष्कार लोकसभा की कार्यवाही के बाद स्पीकर ओम बिरला ने चाय पार्टी दी। इसमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसद शामिल नहीं हुए। DMK नेता कनिमोझी लोकसभा स्पीकर की पारंपरिक चाय पार्टी में शामिल हुईं। वहीं, राज्यसभा में विपक्षी नेताओं ने सभापति सीपी राधाकृष्णन की ओर से आयोजित चाय पार्टी में हिस्सा लिया। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल थीं। ———————————— ये खबर भी पढ़ें: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:आखिरी दिन लोकसभा 1 मिनट, राज्यसभा 1 घंटे चली; मोदी-शाह और राहुल सदन में मौजूद रहे संसद का मानसून सत्र गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही सिर्फ 1 मिनट चली, जबकि राज्यसभा करीब 1 घंटे चली। लोकसभा में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी मौजूद रहे। स्पीकर ओम बिड़ला ने वंदे मातरम गान के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
आरोप-सफदरजंग अस्पताल में एक ही वेंडर की मैनपावर सप्लाई:2014 में साईं कम्युनिकेशन को दी गई थी; पीएमओ, स्वास्थ्य मंत्रालय और सीबीआई से जांच की मांग
देश के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में शामिल सफदरजंग अस्पताल में मैनपावर सप्लाई को लेकर गंभीर…
जज का रेप पीड़ित बच्ची को संदेश-दोषी आजाद नहीं होगा:लिखा- बचपन नहीं लौटा सकते, लेकिन तुम्हारी हिम्मत याद रखेंगे
7 साल की बच्ची का उसके परिचित ने रेप किया। बच्ची उसे अंकल कहती थी।…
FIR की चर्चा, BJP सांसद पहली बार सामने आए:पाठक बोले- मुझे अब तक कॉपी नहीं मिली; पंजाब CM से पहले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलेंगे
AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब…
