मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने टीकमगढ़, दमोह, नरसिंहपुर, बैतूल और राजगढ़ में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश जारी रहने की संभावना है। यूपी के वाराणसी में करीब 20 घंटे की बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सड़कें और गलियां पानी से भर गईं। कई घरों में भी पानी घुस गया। शहर में हुए अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को भी तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह जाम लगा रहा। पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में करीब 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश हुई। कोरबा में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए। कई घरों में पानी घुस गया। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में एक हफ्ते तक मौसम खराब रहने वाला है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Related Posts
दिल्ली यूनिवर्सिटी में पहले नेत्रहीन उम्मीदवार हो सकते हैं पंकज:18 सितंबर को होगा मतदान, 19 सितंबर को आएंगे नतीजे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 इस बार सिर्फ राजनीतिक दलों के दबदबे, बड़े नारों और…
भारत का लोकतंत्र दूसरे देशों से अलग:Gen-Z के प्रदर्शन पर थरूर बोले – देश का राजनीतिक सिस्टम दबाव में आया, लेकिन टूटा नहीं
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने देश में हाल ही में हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों को…
दक्षिण दिल्ली में लोगों के द्वार पहुंची पीएम-उदय योजना:तेखंड में पहला विशेष कैंप शुरू, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने किया उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उदय (पीएम-उदय) योजना के तहत अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मकानों के…
