दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शालीमार गांव का दौरा कर मानसून के दौरान जलभराव की स्थिति और जलनिकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलभराव के कारणों की जानकारी ली। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों से पानी की शीघ्र निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएम ने कहा कि राजधानी में लगातार हो रही बारिश के बीच नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए दिल्ली सरकार पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलनिकासी तंत्र को सक्रिय रखा जाए, पंपिंग स्टेशनों की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी जलभराव की सूचना मिले, वहां तुरंत राहत कार्य शुरू किए जाएं। ‘संवेदनशील और जलभराव संभावित क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही’ सीएम ने यह भी कहा कि बारिश के मौसम में संवेदनशील और जलभराव संभावित क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है ताकि सड़कों पर पानी जमा होने, यातायात बाधित होने और स्थानीय लोगों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम किया जा सके। दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फील्ड स्तर पर टीमें लगातार सक्रिय रहें और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। सरकार का कहना है कि मानसून के पूरे सीजन में जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली एयरपोर्ट के वॉशरूम फ्लश में छिपाया ₹1.47 करोड़ का सोना, बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री गिरफ्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बांग्लादेशी ट्रांजिट यात्री को गिरफ्तार…
दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने जरूरतमंद परिवारों को दी सहायता:बोलीं- मुश्किल घड़ी में सरकार आपके साथ; व्हीलचेयर पर आईं महिला का हाल जाना
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में रोहतास नगर…
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में डिजिटल गवर्नेंस को कैबिनेट की मंजूरी, ₹122.60 करोड़ का बजट
ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े…
