नई दिल्ली। नॉर्थ वेस्ट जिले के शालीमार बाग इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा बुलडोजर अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्रवाई शुरू होने के 48 घंटे बाद भी प्रशासनिक अमला मौके पर डटा हुआ है और अब तक 110 से अधिक मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। कार्रवाई के चलते क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, लेकिन प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य मार्गों में से कुछ रास्तों को खोल दिया है। हालांकि जिस इलाके में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है, वहां जाने वाले मार्ग अभी भी बंद रखे गए हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी सुरक्षा कारणों से आम लोगों के प्रवेश पर रोक जारी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि चिन्हित अवैध निर्माणों को हटाने तक अभियान जारी रहेगा। बुधवार को भी बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने की अर्जी वापस ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग…
‘बेटा न होने पर घर से निकाला, पति ने पीटा’:गुरुग्राम में दो बेटियों संग थाने पहुंची महिला, बोली- इंसाफ नहीं मिला तो पहले बच्चियां मरेंगी
गुरुग्राम में एक महिला ने ससुरालवालों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना…
सुप्रीम कोर्ट बोला-रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाएं:केंद्र से कहा- अपने कानून में बदलाव करें, अभी 24 हफ्ते तक गर्भपात का नियम
सुप्रीम कोर्ट ने 15 साल की रेप विक्टिम को 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में अबॉर्शन…
